Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मददगार सोनू सूद को Rajpal Yadav की खरी-खरी; कहा- 'गलतफहमी दूर करो, मुझे काम मांगने की जरूरत नहीं'

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 01:14 PM (GMT+05:30)

    Rajpal Yadav on Sonu Sood: अभिनेता राजपाल यादव पिछले दिनो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे और वजह थी 9 करोड़ का कर्ज और चेक बाउंस मामला, क्योंकि जिस कं ...और पढ़ें

    राजपाल यादव के बदले तेवर, दिया सोनू सूद को जवाब

    राजपाल यादव के बदले तेवर, दिया सोनू सूद को जवाब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं वक्त बड़ा बलवान होता है, राजा से रंक और रंक से राजा बनने में यहां किसी को देर नहीं लगती है। अभिनेता राजपाल यादव के जीवन में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। खूब सक्सेस और फिल्में मिलने के बाद भी राजपाल यादव को जेल की हवा खानी पड़ी।

    9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव (Rajpal Yadav Debt Case) फिलहाल जेल से बाहर हैं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद राजपाल के सुर बदल चुके हैं। जो लोग राजपाल की मदद के लिए आगे रहे थे, अब राजपाल उन्हीं को खरी-खरी सुना रहे हैं।

    राजपाल यादव ने सोनू सूद को दिया जवाब

    दरअसल राजपाल यादव जब 9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल (Rajpal Yadav Jail) में बंद थे, तो उस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। इसमें सबसे पहला नाम सोनू सूद का था। सोनू सूद ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई थी, लेकिन अब राजपाल यादव ने उन्हीं सोनू सूद को खरी-खोटी सुना डाली है।

    rajpalvan

    दरअसल राजपाल ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में इस पर बात की है। राजपाल ने कहा कि,

    ये गलतफहमी दिल से निकाल दीजिए कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है। काम मांगने में कोई शर्म नहीं है, लेकिन सच तो ये है कि मैं अपने काम को ही जीता हूं। सिनेमा मेरा शौक नहीं, मेरी रगों में दौड़ता जुनून है। मैं काम ऐसे करता हूं कि मांगने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती, काम खुद चलकर चार गुना ज़्यादा आता है। मैं तो छुट्टियों में भी काम को नहीं छोड़ता। पिछले 11 साल से काम साये की तरह मेरे साथ-साथ चल रहा है।

    राजपाल के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स

    वैसे राजपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, उनके पास इस वक्त प्रियदर्शन की दो फिल्में हैं, जिसमें भूत बंगला और हैवान हैं। इसके अलावा राजपाल ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास दो वेबसीरीज भी हैं, जिसमें वो दिखने वाले हैं। वहीं दो और फिल्में वो कर रहे हैं, जिसमें वो नजर आने वाले हैं।

    Rajpal priya

    खबरें और भी

    मतलब कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav Films) के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स हैं। यही वजह है कि राजपाल की जिन लोगों ने मदद की बात की और कोशिश की, उन्हें वो खुलकर जवाब दे रहे हैं।

    आपको बता दें कि राजपाल जब तिहाड़ जेल में थे, तब सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा था कि, राजपाल यादव इंड्स्ट्री का सालों से हिस्सा रहे हैं। ऐसे में सभी को मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए। आगे सोनू ने कहा था कि वो मेरी फिल्म का भी हिस्सा होंगे। एक साइनिंग अमाउंट की बात भी सोनू ने अपने पोस्ट में की थी।

    sonu twe

    सोनू की इस अपील के बाद कई लोग राजपाल की मदद के लिए आगे आए लेकिन अब वही राजपाल यादव अब खुलकर सोनू सूद को खरी-खरी सुना रहे हैं। राजपाल के ये बदले तेवर अब लोगों के गले से नीचे भी हजम नहीं हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत...', Rajpal Yadav ने लोन देने वालों के इरादों पर उठाया सवाल