'मेरा मकसद बेइज्जी करना...' Rajpal Yadav की खराब एजुकेशन पर कमेंट करने पर प्रियदर्शन की सफाई
राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में प्रियदर्शन ने उनकी 'कम शिक्षा' पर टिप्पणी की थी। अब प्रियदर्शन ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मतलब राजपा ...और पढ़ें
-1773214729299_m.webp)
चेक बाउंस केस में जेल गए थे राजपाल (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शिक्षा पर टिप्पणी की थी
प्रियदर्शन ने समझाया अपनी बात का मतलब
डायरेक्टर ने राजपाल को बताया मासूम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने चेक बाउंस केस में 5 फरवरी को समर्पण कर दिया था। एक्टर करीब एक हफ्ता जेल में रहे और बाद में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। इस बीच कई सेलेब्स राजपाल की मदद के लिए आगे आए। इनमें से एक प्रियदर्शन भी थे।
प्रियदर्शन ने फिल्म निर्माताओं से राजपाल को उनकी सामान्य फीस से अधिक भुगतान करने के लिए कहा था। केस पर बोलते हुए प्रियदर्शन ने राजपाल की परेशानियों का कारण उनकी "कम शिक्षा" को बताया था। डायरेक्टर ने कहा कि राजपाल कम पढ़े लिखे हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हुआ।
यह भी पढ़ें- सोनू सूद ने Rajpal Yadav के कमेंट पर किया पलटवार, बोले- मैंने ऐसा कभी नहीं कहा..
राजपाल यादव ने दिया था कमेंट का जवाब
इस पर राजपाल यादव ने भी रिएक्ट किया था और कहा कि प्रियदर्शन मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा लिखा हूं। अब इस मामले पर प्रियदर्शन ने अपनी सफाई दी है और कहा कि उनका मकसद राजपाल यादव की बेइज्जती करना नहीं था।
एचटी सिटी के साथ बातचीत में राजपाय ने बताया कि उनका कमेंट राजपाल के एकेडमिक बैकग्राउंड के बजाय उनकी मासूमियत और इंडस्ट्री में काम करने की चुनौतियों के बारे में था।
-1773215327647.jpg)
प्रियदर्शन ने अपनी सफाई में क्या कहा?
प्रियदर्शन ने कहा, “असल में मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, पढ़ाई एक ऐसी चीज है जो हम सड़क से सीखते हैं और किताबों से भी सीखते हैं। मेरा मतलब बस यही था (स्ट्रीट स्मार्टनेस), शायद इसलिए क्योंकि पढ़ाई में जागरूकता भी शामिल है। मेरा यही मतलब था।”
खबरें और भी
प्रियदर्शन ने आगे कहा कि उनका यह ऑब्जर्वेशन एक्टर की सादगी और भरोसे वाले नेचर से आया था। शायद वह गांव से आता है और गांव के लोग इतने मासूम हैं कि उन्हें समझ नहीं आता… आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। यही बड़े पैमाने पर एजुकेशन है।”
-1773215425005.jpg)
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को बताया मासूम
प्रियदर्शन ने कहा कि उनका मकसद एक्टर को नीचा दिखाना या उनकी बेइज्जती करना नहीं था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा मासूम इंसान नहीं देखा। मासूमियत बड़े पैमाने पर एजुकेशन की कमी से आती है।
प्रियदर्शन और राजपाल यादव ने कई आईकॉनिक फिल्मों में काम किया है। इसमें भागम भाग, भूल भुलैया और मालामाल वीकली जैसी फिल्में आती हैं। राजपाल यादव आने वाले समय में प्रियदर्शन की भूत बंगला में भी नजर आएंगे जोकि 10 अप्रैल को रिलीज होगी।