क्या वाकई राकेश बेदी के Uri के रोल में छिपा था Dhurandhar 2 का स्पॉइलर? फैंस को मिला बड़ा हिंट
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है, और इससे जुड़ी फैन थ्योरीज़ चर्चा में हैं। एक प्रमुख थ्योरी राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली से सं ...और पढ़ें

जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर डायरेक्टोरियल धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए।
अपनी पीक डिटेलिंग, शानदार एक्शन और कास्टिंग की वजह से धुरंधर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ना सिर्फ अपने स्केल और परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में रही बल्कि इस पर कई सारी फैन थ्योरीज भी सामने आईं।
यह भी पढ़ें- 'मेरा नाम मुस्तफा है, प्रोपेगेंडा होता तो मुकेश को लेते...', Dhurandhar 2 के एक्टर ने दिया लोगों को करारा जवाब
पाकिस्तानी नेता बने हैं राकेश बेदी
इसी में से एक थ्योरी राकेश बेदी के रोल जमील जमाली की है। फिल्म में राकेश बेदी को एक पाकिस्तानी राजनेता के रूप में दिखाया गया है जो 45 सालों से अधिक समय से पाकिस्तान में सक्रिय हैं। हालांकि,कहानी में तब एक चौंकाने वाला मोड़ आता है जब क्लाइमेक्स में भारत के प्रति उनकी छिपी हुई निष्ठा का खुलासा होता है।
Aditya Dhar already gave us the spoiler of #DhurandharTheRevenge in URI 😭 pic.twitter.com/dSt6T3631m
— KBP Reviews (@KshitizCritic) March 20, 2026
अब इस थ्योरी ने फैंस का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में राकेश बेदी का रोल ऐसे ही मिलता-जुलता था। उरी में राकेश बेदी ने आईएसआई ऑफिसर का रोल निभाया है जो गुपचुप भारतीय एजेंट के तौर पर काम कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फैंस थ्योरी
अब फैंस के मन में ये सवाल पैदा हो गया है कि क्या आदित्य धर ने सालों पहले ही जमील जमाली की सच्चाई का बीज अप्रत्यक्ष रूप से बो दिया था? ये सारी बातें फैन थ्योरी में सामने आई हैं। कुछ फैंस ने इसे "आदित्य धर सिनेमैटिक यूनिवर्स" का नाम दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) और धुरंधर: द रिवेंज के बीच कनेक्शन निकालना शुरू कर दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि राकेश बेदी के किरदार की कहानी को शायद काफी पहले ही चुपचाप तय कर लिया गया था।
खबरें और भी
-1774512190002.jpg)
आदित्य धर ने नहीं किया कोई कमेंट
एक यूजर ने दोनों मूवी के क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि आदित्य धर ने बहुत पहले धुरंधर 2 का स्पाइलर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में दे दिया था। इसके बाद कई अन्य यूजर्स ने भी इस फैन थ्योरी पर हामी भरी। हालांकि आदित्य धर ने आधिकारिक तौर पर इस थ्योरी पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन दर्शकों की इस थ्योरी ने धुरंधर 2 की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।