Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 महीने में बना था Krrish का वैक्स माक्स, पिघलने से बचाने के लिए राकेश रोशन ने किया था ये जुगाड़

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:18 PM (IST)

    राकेश रोशन निर्देशित कृष (Krrish) क्लासिक सुपरहीरो मूवी थी। ऋतिक रोशन का लुक भी काफी अट्रैक्टिक था खासकर उनका मास्क। हाल ही में राकेश ने कृष के मास्क ...और पढ़ें

    कृष के मास्क को बनने में लगे 6 महीने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कृष के मास्क को बनने में लगे 6 महीने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राकेश रोशन ने किया था कृष का निर्देशन
    2. बहुत भारी था ऋतिक रोशन का आउटफिट
    3. 3-4 घंटे में ऋतिक को बदलना पड़ता था मास्क

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम कृष मूवी की बात करते हैं तो दिमाग में सबसे पहले सुपरहीरो बने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का लुक आता है। फिल्म में उनका सुपरहीरो लुक लाजवाब था, खासकर कृष का मास्क।

    मगर क्या आपको पता है कि कृष के मास्क को बनाने में कितना समय लगा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मास्क के साथ शूट करना कितना मुश्किल था। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने मास्क से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

    6 महीने में बना था कृष का मास्क

    दरअसल, फराह खान अपने फूड व्लॉग के लिए हाल ही में राकेश रोशन के घर गईं जहां डायरेक्टर ने उनसे कृष के मास्क को लेकर किस्सा शेयर किया। फराह ने उनसे पूछा कि मास्क को बनाने में कितना समय लगा, इस पर राकेश ने कहा, "इसे बनाने में 6 महीने लग गए थे क्योंकि हम डिजाइन कर रहे थे कि कौन सा लुक ऋतिक पर अच्छा लगेगा। चाहे वो आउटफिट हो या फिर मास्क। इसे बनाने में 6 महीने लग गए थे।"

    यह भी पढ़ें- Krrish 4 में 23 साल बाद 'जादू' की वापसी, ऋतिक रोशन के साथ 3 टॉप एक्ट्रेसेज मचाएंगी ट्रिपल धमाल

    Krrish

    Photo Credit - X

    वैक्स का बना था कृष का मास्क

    राकेश रोशन ने यह भी रिवील किया कि ऋतिक रोशन का कृष आउटफिट बहुत भाी था। इसके बाद उन्होंने मास्क के बारे में बात की जो वैक्स से बना था और इसे बचाने के लिए उन्होंने एसी बस का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "मास्क वैक्स से बना था। ऋतिक मास्क को तीन से चार घंटे के लिए पहनते थे। वैक्स पिघल जाता है। इसलिए उन्हें फिर हटाना पड़ता था और फिर नया लगाना होता था। मेरे पास एक एसी बस थी जिसमें 24 घंटे एसी चलता था।"

    Photo Credit - X

    ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी

    कृष फ्रेंचाइजी की तीन सुपरहिट मूवी देने के बाद अब राकेश रोशन चौथी किश्त लेकर आ रहे हैं लेकिन इस बार निर्देशन की कमान खुद ऋतिक रोशन ही संभालेंगे। पिछले साल ही राकेश ने कृष 4 की अनाउंसमेंट की थी। फिलहाल, फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इन दिनों ऋतिक अपनी लेटेस्ट रिलीज मूवी वॉर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं नया कृष हूं...' ऋतिक रोशन की Krrish 4 में एंट्री लेंगे Jackson Wang? के-पॉप सेंसेशन ने बताई अंदर की बात