Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राखी गुलजार ने 60 साल की उम्र में Aamir Khan के तीसरी बार दूल्हा बनने पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'शादी का सुख...'

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 02:10 PM (IST)

    राखी गुलजार ने आमिर खान की 60 साल की उम्र में तीसरी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शादी की खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राखी गुलजार ने आमिर खान की शादी का समर्थन किया

    2. शादी की खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती

    3. रॉबर्ट डी नीरो और अपने उदाहरण भी दिए

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा राखी गुलजार (Rakhi Gulzar) को फिल्म कभी कभी, काला पत्थर, बाजीगर, करण अर्जुन, बॉर्डर और बादशाह जैसी फिल्मों में अपने यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है।

    हाल ही में अभिनेत्री ने आमिर खान (Aamir khan) के 60 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी करने की खबरों को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है।

    यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी का शिकार, पाई-पाई को मोहताज, आमिर उठाते थे खर्च; Lagaan के 'ईश्वर काका' का दर्दनाक था अंतिम जीवन

    किस दिन शादी करेंगे आमिर?

    आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। अब 5 जुलाई को आमिर खान तीसरी बार गौरी से शादी करने जा रहे हैं।

    एक तरफ जहां कई लोग आमिर खान को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ उनकी आलोचना कर रहे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने 60 साल की उम्र में अभिनेता की तीसरी शादी पर सवाल उठाए हैं।

    राखी ने दिया हॉलीवुड एक्टर का उदाहरण

    इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी ने वैरायटी इंडिया से कहा, "60 साल की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है? रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब टिफनी चेन के साथ रिश्ते में हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है जिसका जन्म 2023 में हुआ था। उनके 80 साल से अधिक उम्र में ही उनका एक बच्चा हुआ था। शादी का सुख उम्र पर निर्भर नहीं करता।"

    राखी ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्म निर्माता गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे। इस जोड़े ने 15 मई, 1973 को एक ग्रैंड वेडिंग की। उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ।

    यह भी पढ़ें- पहले रीना, फिर किरण... अब कौन हैं Aamir Khan की होने वाली तीसरी पत्नी Gauri Spratt? तलाकशुदा हैं गर्लफ्रेंड