Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant और उनकी दोस्त फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, बढ़ सकती हैं एक्ट्रेस की मुश्किलें

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 11:01 PM (IST)

    FIR against Rakhi Sawant एक महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए राखी सावंत और उनकी वकील दोस्त फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर द ...और पढ़ें

    FIR against Rakhi Sawant: Rakhi Sawant and her friend Falguni Brahmbhatt against FIR register.
    FIR against Rakhi Sawant: Rakhi Sawant and her friend Falguni Brahmbhatt against FIR register.

    नई दिल्ली, जेएनएन। FIR against Rakhi:  राखी सावंत अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब वो कानूनी मुसीबतों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। अब जानकारी आ रही है कि राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एक महिला की शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।  

    राखी सावंत पर हुई एफआईआर

    समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने राखी और उनकी वकील दोस्त पर आरोप लगाए हैं कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। शिकायत मिलने के बाद अभिनेत्री और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में हों। वो अक्सर अपनी तीखी बयानबाजी और चुटकीले अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं।  

    राखी सावंत और शर्लिन के बीच छिड़ी जंग

    बीते दिनों राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के बीच जोरदार जुबानी जंग देखे को मिली थी और हाल ही में राखी सावंत ने शनिवार को अंधेरी के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने वकील के साथ जाकर शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया। राखी सावंत के खिलाफ ट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, 'हमारी लड़ाई यौन शोषण और यौन शोषण करने वालों के खिलाफ है। न्याय की गुहार लगाना हमारा संवैधानिक हक है। ये हक हमसे कोई भी नहीं छीन सकता है। ये बात हमारे आरोपियों की बहनें सुन ले और समझ लें। न्यूडिटी का मतलब रजामंदी नहीं'। 

    यह भी पढ़ें: