Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant Umrah: इस्लाम कबूलने के बाद पहली बार राखी सावंत ने किया उमराह, फैंस से बोलीं- 'मुझे फातिमा कहो'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 10:22 AM (IST)

    Rakhi Sawant Umrah बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान दुर्रानी संग विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस उमराह करने मक्का- ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant ने किया उमराह। Photo- Instagram
    Rakhi Sawant ने किया उमराह। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Umrah: 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत अक्सर विवादों में छाई रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। उनके पति आदिल खान ने जेल से बाहर आकर राखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस बीच 'कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन' अपना पहला उमराह करने मक्का-मदीना गई हैं।

    राखी सावंत ने किया पहला उमराह

    राखी सावंत ने इस्लाम धर्म कबूलने के बाद पहली बार उमराह किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। मदीना में राखी सावंत बुर्का पहने नजर आईं। उन्होंने फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाई। एक जगह जब एक फैन ने उन्हें राखी बुलाया तो वह उन्हें कहती दिखीं कि उनका नाम फातिमा है। वह उन्हें फातिमा ही बुलाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    राखी सावंत ने अल्लाह के सामने की इबादत

    राखी सावंत ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अल्लाह के सामने इबादत करती दिख रही हैं। कई लोग उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज।' एक ने कहा, 'ड्रामा बंद करो, अब सहन नहीं हो रहा।' एक अन्य ने कहा, 'ओवरएक्टिंग नहीं करनी, उमराह करना है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

    राखी सावंत ने क्यों बदला था धर्म?

    राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी से निकाह के चलते इस्लाम धर्म कबूला था। उन्होंने मई 2022 में आदिल से गुपचुप निकाह किया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने जनवरी 2023 में दी थी। हालांकि, निकाह के एलान के कुछ ही समय बाद राखी और आदिल का रिश्ता खराब हो गया और एक्ट्रेस ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी थी।

    आदिल ने बढ़ाई राखी की मुश्किलें

    आदिल पिछले 6 महीने तक मैसूर जेल में बंद रहें। अब वह जेल से बाहर आकर राखी सावंत को झूठा बता रहे हैं। साथ ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राखी पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ एक्शन लेने की धमकी भी दी है। 

    खबरें और भी