Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adil Khan Durrani की शादी की खबर सुन Rakhi Sawant को लगा झटका, बोलीं- 'मुझे तलाक भी नहीं दिया'

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 10:50 PM (IST)

    राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी से गुपचुप शादी रचाईन थी। महीनों तक इस कपल ने अपनी शादी की छुपाकर रखा और जब बात सामने आई तो ...और पढ़ें

    आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत (Photo Instagram)
    आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) इस वक्त अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है। जो उन्होंने हाल ही में गुपचुप रचाई है।

    कहा जा रहा है कि आदिल खान दुर्रानी ने दूसरी शादी 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की कंटेस्टेंट सोमी खान (Somi Khan) से की है। वहीं आदिल की एक्स वाइफ और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन  राखी सावंत (Rakhi Sawant) का रिएक्शन सामने आया है।

    आदिल की शादी का सुन राखी हुई हैरान

    टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) और सोमी खान (Somi Khan) की शादी पर राखी ने कहा, 'ये बहुत शॉकिंग है। उसने अभी तक मुझसे तलाक भी नहीं लिया है। आदिल ने मुझसे पहले भी 5-6 बार शादियां की हैं। उन लड़कियों को भी तलाक नहीं दिया। उन सबने मुझे बात की थी। मैं सोमी खान के बारे में सुनकर शॉक्ड हूं। आदिल ने एक साल में 3 शादियां कर ली।

    सोमी को सच पता होना चाहिए- राखी 

    आगे राखी ने एक्ट्रेस सोमी खान को लेकर कहा कि, सोमी को रियलिटी जाननी चाहिए और सामने आना चाहिए। कोई उस लड़की को बचाए। आदिल ने मुझे एक साल तक खूब डराया। धमकियां दी। अब वो सोमी के साथ भी ये ही करेगा। मेरी तो जिंदगी तो खराब कर दी। मेरा पैसा लूट लिया। मुझे सड़कों पर ला दिया। वो पहले सोमी के साथ पता नही कौनसे सेटलमेंट की बातें करता था।

    आदिल ने कंफर्म की शादी

    आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान ने 3 मार्च जयपुर में परिवार वालों के बीच निकाह किया। इस कपल ने किसी को कानों कान इस शादी की खबर नहीं होने दी। हालांकि, कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी को छुपाने का फैसला किया था, लेकिन ये खबर ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकी। सोमी खान टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने न्याय: द जस्टिस, केसरिया बालम और हमारा हिंदुस्तान जैसे शोज में काम किया है। 

    खबरें और भी