यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Adil: जेल से बाहर हुए आदिल खान खोलेंगे राखी सावंत की पोल! बोले- 'मेरे साथ गलत हुआ है'
Rakhi Sawant Husband Adil Khan साल की शुरुआत में एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत काफी सुर्खियों में थीं। उन्होंने पति आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाया था और ...और पढ़ें

HighLights
- जेल से बाहर आए राखी सावंत के पति आदिल खान
- रिहा होते ही आदिल खान ने खोले राखी सावंत के राज!
- आदिल खान ने कहा- मेरे साथ गलत हुआ
नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Husband Adil Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। साल की शुरुआत में एक्ट्रेस ने आदिल खान से निकाह करके सभी को हैरान कर दिया था। फिर कुछ समय बाद उन्होंने आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया था।
जेल से रिहा होने के बाद स्पॉट हुए राखी सावंत के पति
आदिल खान काफी समय तक मैसूर स्थित जेल में बंद रहें। उन पर ठगी और धोखा देने जैसे कई आरोप लगे थे। राखी कई बार पैपराजी से बात करते हुए आदिल के धोखे पर अपना दर्द बयां करती हुई नजर आई थीं। अब आदिल खान जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुंबई में स्पॉट हुए।
आदिल खान ने खोली पोल-पट्टी
रविवार को विवाद के बाद आदिल खान को पहली बार मुंबई में देखा गया। पैपराजी से बात करते हुए आदिल ने बताया कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सच से पर्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा, "मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मैं कुछ दिनों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब कुछ बताऊंगा। अब कोई आकर मुझे जेल भिजवाकर पब्लिसिटी तो नहीं ले सकता है।"
आदिल खान ने आगे कहा, "मैं आपको बताऊंगा कि ये क्या, क्यों और किस वजह से हुआ था। मेरे साइड की प्रॉपर स्टोरी बताऊंगा। मैं बताऊंगा कि कैसे मुझे फ्रेम किया गया। राखी के साथ-साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। पता चलेगा कि क्या-क्या हुआ था मेरे साथ। मुझे करोड़ों देने हैं या मेरे पास आने हैं।"
खबरें और भी
क्यों जेल में बंद हुए थे राखी सावंत के पति आदिल खान?
इसी साल फरवरी में राखी सावंत ने पति आदिल खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस केस किया था। राखी का दावा था कि आदिल ने उनके साथ पैसों की हेराफेरी करने के साथ-साथ उनकी एडल्ट वीडियोज भी बनाई है। मैसूर की एक महिला ने भी आदिल पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। कई महीनों तक आदिल जेल में रहे।
राखी सावंत ने आदिल खान से मई 2022 में निकाह किया था। राखी ने अपनी शादी का एलान 7 महीने बाद जनवरी 2023 में किया था। राखी ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने आदिल से निकाह के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम फातिमा रख लिया है। पिछले महीने राखी ने कहा कि अब वह आदिल से तलाक लेने जा रही हैं।