यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant Row: ''सलमान भाई को इसमें मत घसीटो इसमें,'' राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी विवाद पर कही ये बड़ी बात
Rakhi Sawant Controversy बिग बॉस फेम राखी सावंत का नाम मौजूदा समय में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जेल से बाहर आते हुए उनके दूसरे पति आदिल खान दुर्रा ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान को लेकर राखी सावंत ने कही बड़ी बात
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिल दुर्रानी ने किया था सलमान के नाम का जिक्र
- दूसरे पति पर राखी ने निकाली अपनी भड़ास
नई दिल्ली जेएनएन: Rakhi Sawant On Salman Khan: राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी को लेकर इस समय माहौल काफी गर्माया हुआ है। 6 महीने के बाद जेल से रिहा हुए आदिल ने बाहर आते ही राखी के लिखा मोर्चा खोल दिया है और एक्ट्रेस को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे कर दिए हैं।
दूसरी ओर राखी सावंत ने इस पूरे मामले पर पलटवार कर दिया है और अपने दूसरे पति के सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ये कह रही हैं इन सब में सलमान भाई यानी सलमान खान को मत लाओ।
सलमान को लेकर राखी सावंत ने कही बड़ी बात
हाल ही में जब राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी ने मीडिया के सामने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए, तो उस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान का भी जिक्र किया था। आदिल ने कहा कि था कि-''सलमान भाई और राखी का भाई बहन का रिश्ता क्या है ये मैं नहीं जानता।''
अब इस मामले को लेकर राखी का रिएक्शन सामने आय है। एक्ट्रेस ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में हाल ही में कहा है कि- ''सलमान भाई को इन सब के बीच में लाओ ही मत, वो इन सब चीजों में आने ही नहीं चाहिए, उनके पास फालतू चीजों को लेकर टाइम नहीं हैं। उसको (आदिल) शर्म आनी चाहिए जो वो भाई का नाम बीच में ला रहा है।
खबरें और भी
पहले तो आदिल शादी के लिए रेडी ही नहीं था लेकिन फिर दो दिन बाद उसके पास एक कॉल आता है और कहते है कि अब मुझे शादी करनी है, ऐसा कौन से ऊपर से कॉल आया है जो थाली के बैंगन की तरह पलटी मार ली।'' इस तरह से राखी ने अपने पति को लेकर निशाना साधा है।
आदिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से फिर छिड़ा विवाद
6 महीने पहले निकाह के बाद राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की जिंदगी में नाटकीय मोड़ आया। एक्ट्रेस ने उन पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए और फिर बाद में आदिल को जेल भी हुई। अब राखी के दूसरे पति आदिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बताया है कि एक्ट्रेस उनके साथ मारपीट करती थी, उन्हें ड्रग्स भी दिया और करोड़ों पैसे भी लिए, इस तरह के तमाम आरोप आदिल ने राखी पर लगाए हैं। इसके बाद राखी और आदिल का विवाद दोबारा से गर्माया गया है।