विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू धर्म को लेकर ये क्या बोल गईं राखी सावंत, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 31 Aug 2023 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:49 PM (IST)

Rakhi Sawant Video ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर किसी न किसी वजह से ...और पढ़ें

हिंदू धर्म पर राखी सावंत ने कही बड़ी बात (Photo Credit-instagram)
हिंदू धर्म पर राखी सावंत ने कही बड़ी बात (Photo Credit-instagram)

HighLights

  1. हिंदू धर्म पर बोलीं राखी सावंत
  2. एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
  3. शादी के बाद राखी ने किया इस्लाम कबूल

नई दिल्ली जेएनएन: Rakhi Sawant On Hindu Religion: बिग बॉस फेम राखी सावंत बीतों दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। दूसरे पति आदिल दुर्रानी के जेल से बाहर आने के बाद राखी का नाम काफी उछला। इसके बाद राखी अपनी फैमिली के साथ सउदी अरब के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का मदीना में उमराह करने की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहीं।

लेकिन फिलहाल जिस कारण से राखी का नाम चर्चा का विषय बन रहा है, उसके पीछे की वजह एक्ट्रेस का लेटेस्ट बयान है, जिसमें वह हिंदू धर्म को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।

हिंदू धर्म को लेकर बोलीं राखी सावंत

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे ग्लैमर अलर्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी प्रेस कॉन्फ्रेंस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक रिपोर्टर उनसे पूछती है- ''राखी हिंदू धर्म में आखिर क्या खराबी थी, जो इस्लाम कबूल किया।'' इस पर एक्ट्रेस अपना जवाब देते हुए कहती हैं- ''हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी, मैंने एक मुसलमान शख्स से निकाह किया था और इसके बाद इस्लाम कबूल किया जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial)

पिछले एक साल से आदिल से शादी के बाद मैं इस्लाम को अपना चुकी हूं। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं, जो मक्का मदीना से मेरा बुलावा आया।'' दरअसल राखी सावंत का ये वीडियो उस दौरान का है, जब उमराह करने के बाद भारत वापस लौटीं हैं। सोशल मीडिया पर राखी के इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है।

आदिल से शादी के बाद बदला राखी ने धर्म

राखी सावंत ने बीते साल अपने दूसरे पति आदिल दुर्रानी के शाद निकाह किया था। इसके बाद राखी ने ये भी बताया था कि वह अब हिंदू धर्म छोड़कर पति के लिए इस्लाम कबूल कर रही हूं।

लेकिन आदिल और राखी की शादी के बाद कई नाटकीय मोड़ सामने आए, जिसके चलते इन पति-पत्नी के बीच काफी विवाद छिड़ा। आलम ये है कि इनका ये विवाद अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।