Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दिल रो रहा है...', Rakhi Sawant की सर्जरी से पहले एक्स हसबैंड को लगा डर, अस्पताल से शेयर किया वीडियो

    Updated: Sat, 18 May 2024 12:49 PM (IST)

    Rakhi Sawant कुछ समय से अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। एक्स हसबैंड रितेश ने खुलासा किया था कि राखी सावंत को ट्यूमर है। वह कुछ दिनों से अस्पताल में ...और पढ़ें

    राखी सावंत की सर्जरी से पहले एक्स हसबैंड ने शेयर किया वीडियो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राखी सावंत की सर्जरी से पहले एक्स हसबैंड ने शेयर किया वीडियो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राखी सावंत को हुआ ट्यूमर
    2. राखी सावंत की होने जा रही सर्जरी
    3. ऑपरेशन से पहले रितेश ने शेयर किया वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मैं हूं ना' एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) कभी अपने बयानों तो कभी आरोपों को लेकर लोगों का ध्यान खींचती हैं, लेकिन इस वक्त वह अपनी बीमारी के लिए चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि राखी सावंत के गर्भाशय में ट्यूमर है। आज एक्ट्रेस की सर्जरी है। ऑपरेशन से पहले एक्स हसबैंड रितेश (Rakhi Sawant Ex Husband) ने उनका एक वीडियो शेयर किया है।

    अस्पताल से राखी सावंत की एक तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी बीमारी का लोगों को पता चला। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि वह ड्रामा कर रही हैं। मगर जिस अस्पताल में राखी इलाज करा रही हैं, वहां से एक स्टेटमेंट जारी कर इस पर मुहर लगाई गई है।

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आज राखी की सर्जरी है। राखी स्त्री रोग विशेषज्ञ की निगरानी में हैं। हालांकि, अस्पताल की तरफ से यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि उन्हें गर्भाशय में ट्यूमर है या नहीं। खैर रितेश ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है।

    ऑपरेशन से पहले राखी का वीडियो वायरल

    'बिग बॉस 15' में नजर आ चुके रितेश ने सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके ऑपरेशन से ठीक पहले का है। वीडियो में राखी व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके हाथ पर वीगो लगा हुआ है। वह अस्पताल के कपड़े पहने दिख रही हैं। क्लिप को शेयर करते हुए रितेश ने एक्स वाइफ के लिए चिंता जाहिर की है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Amit Pandey (@pinkvillalife)

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड Adil Khan Durrani ने सोमी खान संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'यह मेरी पहली शादी है'

    राखी सावंत के लिए परेशान एक्स हसबैंड

    रितेश न कैप्शन में लिखा है, "दिल रो रहा है। डर भी लग रहा है लेकिन मुझे ऊपर वाले पर विश्वास है कि मेरा बुरा नहीं करेंगे। राखी जी ऑपरेशन थिएटर में जा रही हैं। वह अपनी मां को मिस कर रही है और लोगों को वोट करने की रिक्वेस्ट की है।"

    यह भी पढ़ें- Main Hoon Na का ऑडिशन देने कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं Rakhi Sawant, फराह खान बोलीं- 'पूरा कैमरा...'