Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: परिणीति चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया रक्षा बंधन, भाइयों के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 05:17 PM (IST)

    Celebs On Raksha Bandhan 2023 रक्षा बंधन के पावन पर्व की धूम पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मची हुई है। तमाम सेलेब्स भाई-बहन के प्यार के प्रतीक वाले इस फेस् ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा ने मनाया रक्षा बंधन (Photo Credit-Instagram)
    परिणीति चोपड़ा ने मनाया रक्षा बंधन (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा ने मनाया रक्षा बंधन का जश्न
    2. दोनों भाइयों के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
    3. परिणीति ने भाइयों के लिखी ये बात

    नई दिल्ली जेएनएन: Parineeti Chopra On Raksha Bandhan 2023: पूरे देशभर में रक्षा बंधन का ये खास त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक वाले इस फेस्टिवल का जश्न जोरों-शोरों से चल रहा है।

    तमाम फिल्मी सितारे अपने भाई बहन के साथ राखी के इस पावन पर्व को मना रहे हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने भी अपने भाईयों के साथ मिलकर रक्षा बंधन का ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    परिणीति चोपड़ा ने मनाई राखी

    रक्षा बंधन के इस स्पेशल दिन को लेकर तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं, जिनमें वह अपने भाई-बहन के साथ प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि परिणीति अपने दोनों भाई सहज और शिवांग चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    फोटो स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आप पाएंगे कि उनके भाई कलाई पर राखी बांधे हुए। दरअसल परिणीति चोपड़ा इस बार किसी कारण अपने भाईयों के साथ मिलकर राखी सेलिब्रेट नहीं कर पाई हैं, जिसके चलते उन्होंने भाईयों को राखियां भेजी हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    जिसका अंदाजा आप फोटो में मौजूद राखी स्पेशल नोट से आसानी से लगा सकते हैं। इन फोटो के कैप्शन में परिणीति चोपड़ा ने लिखा है कि- ''मेरे बच्चे पहले, भाई बाद में, दोस्त पहले, भाई-बहन बाद में, सोलमेट पहले, रक्षक बाद में।'' इस तरह से परिणीति ने अपने दोनों भाइयों पर राखी के अवसर पर जमकर प्यार लुटाया है।

    जल्द होगी परिणीति की शादी

    परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधे हुए नजर आएंगे। कुछ महीनों पहले परिणीति चोपड़ा और राघव की सगाई हुई है और तब से हर कोई इस कपल की शादी का इंतजार कर रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए भी देखा गया था।