Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड में 'रक्षाबंधन' की धूम, सेलिब्रिटीज ने भाई-बहन संग यूं मनाया राखी का त्योहार

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 05:27 PM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन के मौके पर अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन ने अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वरुण धवन ने अपनी ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023 Varun Dhawan Photo Credit Instagram
    Raksha Bandhan 2023 Varun Dhawan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. बॉलीवुड सितारों ने मनाया रक्षाबंधन
    2. सारा अली खान ने तीनों भाइयों को बांधी राखी
    3. वरुण धवन ने बहनो के साथ साझा की तस्वीरें

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Raksha Bandhan 2023: बुधवार को देश भर में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। लोग इसे अपनी अलग-अलग रस्मों के साथ मना रहे हैं। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है। इसे आमजन से लेकर बॉलीवुड गलियारों में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है।

    अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन ने अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है।  वरुण धवन ने अपनी कजिन बहनों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है। आइए देखने को किस किस ने मनाया है।

    कजिन बहनों के साथ वरुण का रक्षाबंधन

    वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह अपनी कजिन बहनों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वही दूसरी फोटो में उन्होंने एक बहन को गोद में उठाया हुआ है। इस मौके पर एक्टर व्हाइट कलर के कुर्ते और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    संजय दत्त ने बहनों के साथ साझा की तस्वीर

    बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी दोनों बहने प्रिया और नमृता के साथ फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा, "मेरी सबसे प्यारी प्रिया और अंजू, इस रक्षाबंधन पर मैं तुम दोनों को अपने गहरे प्यार और सम्मान की याद दिलाना चाहता हूं।

    खबरें और भी

    जैसे तुम दोनों हमेशा मेरी ताकत बने, मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, तुम्हारी रक्षा करूंगा और अपने बॉन्ड को संजोकर रखूंगा। हमारा ये कनेक्शन ऐसे ही पवित्र और कभी न टूटने वाला रहे। तुम दोनों को रक्षाबंधन की बधाई।" उनकी दोनों ही बहनें लाइमलाइट से दूर रहती हैं।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    रणबीर कपूर की बहन ने साझा की तस्वीर

    रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई रणबीर कपूर संग फोटो शेयर की है। हालांकि ये तस्वीर पुरानी है। बता दें, रणबीर इन दिनों आलिया और बेटी राहा कपूर के साथ विदेश में वेकेशन मना रहे हैं। रणबीर के अलावा रिद्धिमा ने अपने एक और कजिन भाई के साथ राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है।

    परिणीति चोपड़ा का सेलिब्रेशन

    परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि परिणीति अपने दोनों भाई सहज और शिवांग चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।  इसके साथ प्यार भरा मैसेज लिखा है, ''मेरे बच्चे पहले, भाई बाद में, दोस्त पहले, भाई-बहन बाद में, सोलमेट पहले, रक्षक बाद में।'' 

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    अंगद बेदी

    अंगद बेदी ने अपनी बहन संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी प्यारी बहना उन्हें राखी बंध रही है। इन तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा,  केवल शुभकामनाएं.. वो शगन नहीं दे सकता। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

    सारा अली खान भाइयों को बांधी राखी

    पटौदी फैमिली में हर साल  रक्षाबंधन  धूमधाम से मनाया जाता है। सार अली खान अपने तीनों भाइयों को एक साथ राखी बांधती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। सारा अली खान ने इब्राहिम अली खान , तैमूर अली खान और सबसे छोटे भाई जेह को राखी बांधी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)