विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2024: 'धागों से बांधा' से 'फूलों का तारों का' तक, इन गानों के बिना अधूरा है रक्षाबंधन का त्योहार

Published: Sun, 18 Aug 2024 03:22 PM (IST)

कल यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। यह फेस्टिवल भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। ...और पढ़ें

रक्षा बंधन 2024 (Photo Credit : Screenshot)
रक्षा बंधन 2024 (Photo Credit : Screenshot)

HighLights

  1. 19 अगस्त को मनाया जाएगा राखी का त्योहार
  2. भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है ये फेस्टिवल
  3. इन गाने के साथ मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। यह फेस्टिवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। आम लोगों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी हर फेस्टिवल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही बॉलीवुड में ऐसी भी कई फिल्में बनी हैं, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते की झलक देखने को मिली है।

इसके साथ ही कई फिल्मों में भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित गाने भी बने हैं। इस लिस्ट में धागों से बांधा से लेकर तेरे साथ हूं मैं तक कई गाने शामिल हैं, जिनमें भाई के लिए बहन का निस्वार्थ प्यार देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: दिलीप कुमार-लता मंगेशकर से अशोक कुमार-वहीदा रहमान तक, कई सेलेब्स के बीच है अटूट बंधन

धागों से बांधा

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' में भाई-बहनों का बहुत ही खूबसूरत रिश्ता देखने को मिला था। साल 2022 में यह मूवी इसी खास दिन पर रिलीज की गई थी और इस मूवी के गाने 'धागों से बांधा' को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

इसे समझो ना रेशम का तार

साल 1993 में रिलीज हुई नाना पाटेकर स्टारर फिल्म 'तिरंगा' एक्शन थ्रिलर मूवी थी। इस मूवी के गाने 'इसे समझो ना रेशम का तार भैया' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसमें 'रक्षा बंधन' की खास झलक और भाई बहन का खूबसूरत रिश्ता देखना को मिला था।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

सिर्फ आज के एरा में ही नहीं, बल्कि 80 और 90 के दशक की फिल्मों में भी इस फेस्टिवल और भाई-बहन की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साल 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' के इस गाने में बलराज साहनी और नंदा पर फिल्माया गया और इसी मूवी का गाना 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' को लोगों ने काफी पसंद किया, जो आज भी काफी सुना जाता है।

बहना ने भाई की कलाई से

साल 1974 में आई फिल्म 'रेशम की डोरी' का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से' काफी पॉपुलर हुआ था। यह गाना भी भाई और बहन के बंधन को दिखाता है। इस मूवी में धर्मेंद्र और सायरा बानो भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते में नजर आए थे।

फूलों का तारों का

देव आनंद स्टारर फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' फिल्म का गाना 'फूलों का तारों का सबका कहना है' आज भी लोगों का पसंदीदा है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज में गाया है।

राखी धागों का त्योहार

'राखी' फिल्म का गाना 'राखी धागों का त्योहार' को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज में गाया है। यह गाना रक्षाबंधन के फेवरेट गानों में से एक है।

यह भी पढ़ें: लवकेश कटारिया की कलाई पर Shivani Kumari ने बांधी राखी, बदले में अपने 'भाई' से मिला खास तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।