Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023 Songs: 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...', इन गीतों से बढ़ाएं रक्षा बंधन पर्व की रौनक

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 11:36 AM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 Songs रक्षा बंधन के त्योहार की खुशी और रौनक सब जगह देखी जा रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बदले में उ ...और पढ़ें

    रक्षा बंधन के वो गीत, जो इमोशनल कर देते हैं। फोटो- स्कीनशॉट्स
    रक्षा बंधन के वो गीत, जो इमोशनल कर देते हैं। फोटो- स्कीनशॉट्स

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2023 Songs Playlist: हिंदी सिनेमा में फैमिली फिल्मों का लम्बा इतिहास रहा है। कई कहानियां इन रिश्तों को केंद्र में रखकर लिखी जाती रही हैं। भाई-बहन का रिश्ता भी ऐसा ही है। सिनेमा के गोल्डन एरा से लेकर आज तक, इस रिश्ते को किसी ना किसी रूप में पर्दे पर दिखाया जाता रहा है। 

    छोटी बहन, काजल, अनपढ़, रेशम की डोरी, हरे रामा हरे कृष्णा से लेकर रक्षा बंधन तक, भाई-बहन के रिश्ते की झलक अक्सर फिल्मों में भी नजर आती रही है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित कई फिल्में और गाने बॉलीवुड में बने हैं। इन गीतों में कहीं भाई के लिए बहन का निस्वार्थ प्रेम है तो कहीं भाई का दुलार। रक्षा बंधन के त्योहार की रौनक इन गीतों से और बढ़ जाती है। 

    बहना ने भाई कलाई पर... 

    धर्मेंद्र की फिल्म 'रेशम की डोरी' का यह गाना राखी त्योहार के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। फिल्म के टाइटल से ही पता चलता है कि फिल्म की पूरी कहानी भाई-बहन के रिश्ते के बारे में है। यह गाना आज भी रक्षा-बंधन के लोकप्रिय गानों में से एक रहा है।

    फूलों का तारों का...

    देव आनंद और जीनत अमान की जोड़ी अक्सर पर्दे पर रोमांटिक रूप से देखी जाती रही है, लेकिन उनकी पहली फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में उन्होंने बचपन में बिछड़े भाई-बहन का किरदार निभाया था। फूलों का तारों का... रक्षा बंधन के सबसे हिट गानों में से एक रहा है। 

    खबरें और भी

    मेरे भैया मेरे चंदा...

    राम माहेश्वरी ने सुपर-हिट फिल्म 'काजल' का निर्देशन किया, जिसमें मीना कुमारी, धर्मेंद्र और राज कुमार ने लीड रोल निभाये थे। इसी फिल्म का गीत 'मेरे भैया मेरे चंदा' भाई-बहन को समर्पित गाना है और रक्षा बंधन पर अक्सर यह गीत सुना जाता है। 

    मेरी प्यारी बहनिया...

    यह रक्षा बंधन गीत 1970 की ब्लॉकबस्टर हिट 'सच्चा झूठा' से है और इसमें सुपरस्टार राजेश खन्ना हैं। गाने में अभिनेता को एक लड़की की शादी में नाचते हुए दिखाया गया है, जबकि उसकी बहन उन्हें ढूंढने के लिए संघर्ष कर रही है। गाने में एक भाई की भावनाओं को इजहार किया गया है, जो अपनी छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने का सपना संजो रहा है। हालांकि, इसका यह गाना काफी लोकप्रिय है।

    अभी मुझ में कहीं...

    अग्निपथ के सोनू निगम की आवाज से सजे इस गीत के बोलों में भले ही भाई-बहन शब्दों का इस्तेमाल नहीं है, मगर फिल्म में यह जिस सिचुएशन में फिल्माया गया है, उसमें भाई-बहन के प्यार को दिखाता है। कैसे एक भाई सालों बाद अपनी बहन से मिलने के बाद उसे सबकुछ देना चाहता है, सारी खुशी।

    धागों से बांधा...

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की पूरी कहानी ही भाई-बहन के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाती है। एक भाई का अपने बहनों के लिए त्याग और बहनों का भाई के प्रति अटूट स्नेह इस फिल्म की कहानी का मुख्य विषय रहा। वहीं, अरिजीत सिंह द्वारा गाया हुआ गाना ‘धागों से बांधा’ गाना इस फिल्म की जान से कम नहीं है। 

    इसे समझो ना रेशम का तार...

    1993 की 'तिरंगा' एक्शन थ्रिलर फिल्म है, मगर इसका गाना 'इसे समझो ना रेशन का तार भैया...' भाइयों के प्रति एक बहन की ताकतवर भावना है। गाने को साधना सरगम ​​ने आवाज दी है। 

    ये राखी बंधन है ऐसा...

    1970 की बेईमान फिल्म का यह गाना मनोज कुमार और उनकी बहन बनी एक्ट्रेस नाजिमा पर फिल्माया गया है। यह एक और प्यारी धुन है, जो आपके राखी गीतों की प्लेलिस्ट के लिए बिल्कुल सटीक रहेगी।

    भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...

    1959 में आयी फिल्म छोटी बहन के इस गाने में बलराज साहनी और नंदा फीचर हुए हैं। नंदा, बलराज की छोटी बहन के किरदार में हैं। इस गीत में छोटी बहन अपने बड़े भाई से रक्षा का वचन मांग रही है। 

    रंग-बिरंगी राखी लेकर आई बहना...

    अनपढ़ 1962 में आयी थी। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनपढ़ है, मगर उसकी शादी एक पढ़े-लिखे नौजवान से हो जाती है। फिल्म में माला सिन्हा और बलराज साहनी ने भाई-बहन का रोल निभाया था, जबकि धर्मेंद्र लीड रोल में थे।