यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
थाईलैंड में दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करते नजर आए Rakul Preet Singh और Jackky, देखें तस्वीरें
Rakul Preet Singh And Jackky Bachelor Party रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की। ये कपल इसी मह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh And Jackky Bachelor Party: बॉलीवुड में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते साल कई किराया आडवाणी से लेकर अरबाज खान, रणदीप हुड्डा ने अपने लाइफ पार्टनर का चुना था। वहीं अब इस इंडस्ट्री की एक फेमस जोड़ी इस रीति-रिवाज में बंधने जा रही हैं।
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की। ये कपल इसी महीने में शादी करने वाला है। इसी बीच रविवार को रकुल और जैकी अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड की बैचलर पार्टी करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh बनने जा रही हैं Jackky Bhagnani की दुल्हनिया, इस दिन लेंगे सात फेरे
रकुल और जैकी की दोस्तों संग मस्ती
रकुल की करीबी दोस्तों प्रज्ञा जयसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें लक्ष्मी मांचू और दूसरे करीबियों के साथ अपने इस टाइम को इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं सभी यॉट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

रकुल के प्री वेडिंग फंक्शन का हुआ आगाज
रकुल प्रीत के घर शनिवार को अखांडा पाठ का आयोजन हुआ था। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते दी थी। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, अखांडा पाठ, वाहेगुरू।
खबरें और भी
.jpg)
इस दिन लेंगे फेरे
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इसी महीने की 22 तारीख 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, कपल की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी को स्टार्ट होगा।
.jpg)
कपल करेगा डेस्टिनेशन वेडिंग
ये कपल अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है। दोनों ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत शहर गोवा को चुना है। जैकी और रकुल गोवा के zeroed में फेरे लेंगे। यह कपल जल्द ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढ़ें - Rakul-Jackky Wedding: अभिनेता से लेकर राजनेता तक रकुल-जैकी के रिसेप्शन में होंगे शामिल, जानें शादी की हर डिटेल्स
पहले ये कपल विदेश में शादी का मन बना रहा था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' में की गयी गुजारिश के बाद उन्होंने अपने प्लान में बदलाव कर दिया।