Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul-Jackky Wedding: कार्तिक आर्यन से नयनतारा तक, सितारों ने दी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को बधाई

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:06 AM (IST)

    Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने 21 फरवर ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी (Photo Credit: Instagram)
    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एक-दूसरे के हुए रकुल प्रीत और जैकी
    2. सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई
    3. रकुल ने पहना इस डिजाइनर का लहंगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक रकुल प्रीत सिंह अब ऑफिशियल मिसेज भगनानी बन चुकी हैं। 21 फरवरी को रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

    इन दोनों ने बीते दिन गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच शाही शादी की और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की। अब मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर मलाइका अरोड़ा तक कई सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Rakul Preet Lehenga: शादी के दिन रकुल प्रीत की हुई फजीहत, Athiya Shetty जैसा लहंगा कॉपी करने पर हो गईं ट्रोल

    इन सेलेब्स ने दी शादी की शुभकामनाएं

    जैसे ही इस कपल ने अपनी शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर किया, जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई देने में लग गया है। भूमि पेडनेकर ने रकुल प्रीत के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे खूबसूरत 3 दिन'। सोनल चौहान ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई'। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई'।

    इनके अलावा कार्तिक आर्यन, नयनतारा, मौनी रॉय, वाणी कपूर, स्मृति खन्ना, काजल अग्रवाल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख समेत कई लोगों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    दो रिवाजों से की शादी

    बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक नहीं, बल्कि दो रीति-रिवाजों से शादी की है। पहली पंजाबी और दूसरी सिंधी रिवाज, क्योंकि रकुल प्रीत सिख परिवार से है, तो वहीं जैकी सिंधी परिवार से आते हैं।

    रकुल ने पहना इस डिजाइनर का लहंगा

    रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पेस्टल लहंगा पहना था। इस लहंगे में थ्रेड और पर्ल से हैंडवर्क किया गया था। डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लहंगे की जानकारी शेयर कर दी है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शाम की शादी के लिए रकुल ने एक कॉन्टेम्परेरी लेकिन वाइब्रेंट परसोना को इमैजिन किया। तरूण तहिलियानी ने एक विजन उनकी लाइफ में शामिल किया'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rakul-Jackky Wedding: सिख रीति-रिवाज से हुई शादी, ऑफिशियली मिसेज भगनानी बनीं रकुल प्रीत सिंह, देखें फोटो