यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'यह बहुत दुखद है यार...' Virat Kohli इंस्टाग्राम कंट्रोवर्सी पर रकुल प्रीत सिंह ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
विराट कोहली ने अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पूरे विवाद को क्रिकेटर की टिप्पणी ने और ...और पढ़ें

HighLights
- रकुल प्रीत सिंह ने किया विराट कोहली का बचाव
- इंस्टाग्राम कंट्रोवर्सी को बताया अनावश्यक
- बताया किस वजह से सेलिब्रिटी की हर बात बनती है खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में फंस जाते हैं, लेकिन इन दिनों क्रिकेटर विराट कोहली एक लाइक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट पर लाइक किया। इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, पोस्ट पर रिएक्शन की सफाई देने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों ने उनके बयान की जमकर निंदा की। अब इस इंस्टाग्राम कंट्रोवर्सी पर रकुल प्रीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
रकुल प्रीत सिंह ने किसे बताया परफेक्ट कपल?
बॉलीवुड एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर स्टारर मैरे हसबैंड की बीवी में देखा गया, जिसे ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। इस बीच उन्होंने विराट कोहली की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर चल रहे विवाद के बारे में बात की। अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक करने की वजह से विराट चर्चा में थे। अब रकुल ने इस पूरे विवाद को अनावश्यक बताया है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi OTT Release: कॉमेडी का फुल डोज लेकर आई अर्जुन कपूर की फिल्म, ओटीटी पर कब और कहां देखें?
रकुल प्रीत सिंह ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में फिल्मी दुनिया के बारे में बात की। जब उनसे परफेक्ट कपल के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने तुरंत विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम लिया और बताया कि पूरा देश उन्हें आइडियल कपल मानता है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
विराट कोहली पर क्या बोलीं अवनीत कौर?
विराट कोहली की ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखद है यार। हम इतने ज्यादा बेरोजगार हैं कि हमे यह भी पता है कि उनके एक लाइक से उस लड़की (अवनीत कौर) के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि उसने लाइक किया है या नहीं। सोशल मीडिया पर आमतौर पर ऐसा होता है कि हम अपने दोस्तों को भी गलती से अनफॉलो कर देते हैं। दुखद बात यह है कि क्योंकि वे लोग सेलिब्रिटी है, इस वजह से उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं। यह खबर बन जाती है।'
खबरें और भी
सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की बात से काफी हद तक सहमत नजर आए। हालांकि, हेटर्स को उनकी बात हमेशा की तरह अच्छी नहीं लगी।
ये भी पढ़ें- Race 4 में Saif Ali Khan को डबल क्रॉस करेगी ये एक्ट्रेस, पहली बार बनेगी जोड़ी