विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना बताए Prabhas की फिल्म से आउट की गई थीं Rakul Preet Singh, इस हीरोइन ने रातोंरात काटा था पत्ता

Published: Sun, 13 Oct 2024 06:55 PM (IST)

Rakul Preet Singh हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना करियर भी साउथ फिल्मों से ...और पढ़ें

रकुल प्रीत सिंह को प्रभास की फिल्म से किया गया आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह को प्रभास की फिल्म से किया गया आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्रभास की फिल्म से आउट हुई थीं रकुल
  2. 4 दिन प्रभास के साथ रकुल ने कर ली थी शूटिंग
  3. सिंघम एक्ट्रेस ने काटा था रकुल का पत्ता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिंह तमिल फिल्म गिल्ली से फिल्मों में आई थीं। उस वक्त वह सिर्फ 19 साल की थीं और पढ़ाई के साथ-साथ अपना करियर भी बना रही थीं। उन्होंने शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष देखा, कई बार फिल्मों से ऐन मौके पर रिजेक्ट हो गईं। एक बार तो उन्हें चार दिन शूटिंग के बाद भी निकाल दिया गया।

रकुल प्रीत सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद किया है। यारियां एक्ट्रेस ने बताया कि एक साउथ सुपरस्टार के साथ उन्हें एक फिल्म मिली थी लेकिन बिना बताए ही उन्हें मूवी से निकाल दिया गया। इस बात की जानकारी उन्हें उस वक्त मिली, जब वह दिल्ली में थीं।

प्रभास की फिल्म से हुई थीं आउट

फिल्मफेयर के साथ बातचीत में रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें प्रभास की फिल्म से बाहर कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने कहा-

मुझे लगता था कि अगर मुझे कोई रोल नहीं मिला तो कोई बात नहीं, मेरे लिए कुछ और है। मैं भ्रष्ट नहीं थी और इससे मदद मिली कि मैं मुंबई में अभिनेता या मॉडल एरिया में नहीं रह रही थी। मैं कांदिवली में रह रही थी। मैं एक्टर या मॉडल सर्किट से अलग थी। मैं लगन से जाती, अपना काम करती और बहुत सारे रिजेक्शन होते। तेलुगु में एक फिल्म थी जिसकी मैंने चार दिनों तक शूटिंग की और मुझे रिप्लेस कर दिया गया। यह प्रभास के साथ था।

यह भी पढ़ें- ससुर वासु भगनानी के नाम से उड़ा Rakul Preet Singh के चेहरे का रंग, सवाल सुनते ही भागीं बहूरानी

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh- Instagram

इस एक्ट्रेस ने किया था रिप्लेस

रकुल प्रीत ने बताया कि उन्हें ऐन मौके पर किस अभिनेत्री ने रिप्लेस किया था। बकौल एक्ट्रेस-

मैं कॉलेज में नई थी और दूसरे साल में थी। मैं अपनी परीक्षाओं के लिए सेट पर पढ़ाई कर रही थी। फिल्म मिस्टर परफेक्ट थी। इसलिए पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद मैं दिल्ली गई और वहां मुझे पता चला कि मेरी जगह काजल अग्रवाल ने ले ली है।

रकुल प्रीत ने बताया कि शूटिंग के वक्त ही प्रभास और काजल की एक फिल्म आई थी, जो ब्लॉकबस्टर हुई थी। इसी वजह से मेकर्स ने उन्हें फिर से साथ लाने के बारे में सोचा। यह एक बिजनेस डिसीजन था। रकुल ने बताया कि उन्हें रिप्लेस होने के बाद कुछ खास बुरा नहीं लगा था।

रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्में

  • इंडियन 3
  • दे दे प्यार दे 2

रकुल प्रीत को आखिरी बार इंडियन 2 में देखा गया था। वह अजय देवगन के साथ आगामी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की भी शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'नेपोटिज्म की वजह से गंवाई फिल्में,' Rakul Preet Singh ने इंडस्ट्री के काले सच का किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।