यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Charan: रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म RC 15 का टाइटल आउट, फैंस को बर्थडे पर खास तोहफा
RC 15 Game Changer Ram Charan Upcoming Movie रामचरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया और अपनी आगा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan RC 15: 'आरआरआर' को मिले सम्मान के बाद रामचरण की प्रशंसकों की लिस्ट सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रही है। दुनियाभर में अब लोग उन्हें प्यार करते हैं। सुपरस्टार रामचरण 27 मार्च 2023 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आज का दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि आज न सिर्फ उनका बर्थडे है, बल्कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल भी सामने आ चुका है। उनकी और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का टेंटेटिव टाइटल RC-15 रखा गया था, लेकिन अब साउथ सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल फाइनली मेकर्स ने रिवील कर दिया है।
ये है रामचरण की फिल्म का नया टाइटल
साउथ स्टार रामचरण की 'आरआरआर' की सफलता के बाद अब लोगों को उनकी आगामी फिल्म आरसी-15 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की वह इन दिनों हैदराबाद के चारमीनार में शूटिंग कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म आरसी-15 का नाम बदलकर 'गेम चेंजर' रखा गया है।
अपनी फिल्म के नए टाइटल की जानकारी खुद रामचरण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'यह गेम चेंजर' हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एस जे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी सहित कई सितारे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
खबरें और भी
Game Changer it is!!!! https://t.co/VYxWN6p9Hp@shankarshanmugh @SVC_official @advani_kiara @DOP_Tirru @MusicThaman #GameChanger pic.twitter.com/JlY1T1Emjt
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 27, 2023
फिल्म के नए टाइटल के साथ ही बढ़ी फैंस की उत्सुकता
इस फिल्म के नए टाइटल के साथ ही फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई हैं। रामचरण की गेम चेंजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर मेगा पावर स्टार को बधाई देते हुए उनकी फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अन्ना, इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं'।
दूसरे यूजर ने लिखा, 'गेम चेंजर, हैप्पी बर्थडे डियर'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, क्या आइकोनिक टाइटल है, यस आप हमारे दिलों के गेम चेंजर हो। राम चरण आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'।
RC-15 के सेट पर मनाया गया रामचरण का बर्थडे
हाल ही में रामचरण के आरसी-15 के सेट पर उनका जन्मदिन मनाया गया। एक्टर पर फूलों की बौछार की गई और केक कटिंग करके एक्टर के बर्थडे को और भी खास बनाया गया।