यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Charan ने पत्नी उपासना के साथ महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, सामने आईं तस्वीरें
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी फैमिली से मिलने के लिए उनके घर गए। मह ...और पढ़ें

HighLights
- महाराष्ट्र के CM से मिले राम चरण और उपासना कामिनेनी
- राम चरण और उपासना की फोटोज आईं सामने
- राम चरण को एकनाथ शिंदे ने दिया ये तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनकी फैमिली से मिले।
महाराष्ट्र के सीएम से मिले राम चरण
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कुछ दिन पहले ही मुंबई आए और आज उन्होंने एकनाथ शिंदे से उनके घर पर मुलाकात की। सीएम एकनाथ से मुलाकात की राम और उपासना की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
फोटोज में एकनाथ, राम चरण का गुलगस्ता और शॉल देकर उनका स्वागत करते हुए नजर आए। यही नहीं, एकनाथ ने उन्हें एक गणेश की मूर्ति भी दी।
यह भी पढ़ें- शूटिंग से ब्रेक लेकर पत्नी Upasana और बेटी के साथ 'महालक्ष्मी मंदिर' के दर्शन करने पहुंचे Ram Charan
वहीं, एकनाथ शिंदे की बहू ने उपासना कामिनेनी के स्वागत के लिए उनकी आरती उतारी और टीका लगाया। उपासना ने भी उन्हें टीका लगाया।
बात करें लुक की तो इस दौरान राम चरण डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट और गॉगल्स के साथ कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। वहीं, उपासना ने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना था।
राम और उपासना ने एकनाथ का जताया आभार
राम चरण और उपासना ने सोशल मीडिया पर सीएम एकनाथ शिंदे संग मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और इतनी अच्छी तरह स्वागत करने पर आभार जताया है। उपासना ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्रिय माननीय मुख्यमंत्री गारू, श्रीकांत शिंदे गारू और महाराष्ट्र के जीवंत लोग। हम आपके असाधारण मेहमाननवाज़ी और गर्मजोशी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"
बेटी के साथ मंदिर गए थे राम और उपासना
कुछ दिन पहले राम चरण और उपासना कामिनेनी ने बेटी क्लिन कारा के 6 महीने पूरे होने पर मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन किए थे। उपासना अपनी बेटी को सीने से सटाकर माता रानी के दरबार पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
राम चरण अपकमिंग फिल्में
बात करें राम चरण के आगामी फिल्मों की तो RRR की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म गेम चेंजर में दिखाई देंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वह IAS ऑफिसर की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।