Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Charan और Upasana Kamineni ने 9 महीने की क्लिन कारा को दिखाया समंदर का खूबसूरत नजारा, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:29 PM (IST)

    उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है जिसमें बेटी क्लिन कारा पापा राम चरण (Ram Charan) के साथ आंध्र प्रदेश के समं ...और पढ़ें

    Ram Charan And Upasana Kamineni (Photo Instagram)
    Ram Charan And Upasana Kamineni (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  राम चरण (Ram Charan) भले ही अपने काम को लेकर गंभीर रहते हैं। मगर वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना कभी नहीं भूलते।  राम चरण बीते साल जून में बेटी क्लिन कारा के पिता बने थे। पिता बनने के बाद एक्टर अपने बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं।

    इसी बीच वाइफ उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राम चरण बेटी क्लिन कारा के साथ समंदर का मजा लेते नजर आ रहे हैं। पिता और बेटी का बॉन्ड देख सोशल मीडिया पर एक्टर की हर कोई तारीफ कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- पापा Ram Charan को देखते ही बढ़ जाती है बेटी क्लिन कारा के चेहरे की चमक, मम्मी Upasana को होती है जलन

    राम और क्लिन की मस्ती

    उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें बेटी क्लिन कारा पापा राम चरण (Ram Charan)  के साथ आंध्र प्रदेश के समंदर का मजा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में राम और उपासना अपनी 9 महीने की लाडली को खूबसूरत नजारा दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं राम, उपासना और क्लिन के साथ-साथ कपल का डॉगी भी नजर आ रहा है।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

    राम चरण बेटी को बेबी कैरियर में लिए हुए हैं। हालांकि इस दौरान उसका चेहरा नजर नहीं दिखाया और इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'विगाज तुमने हमारा दिल चुरा लिया...क्लिन कारा का पहला बीच एक्सपीरियंस।'

    यूजर्स ने की राम की तारीफ

    इस पोस्ट पर यूजर्स एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी की साथ कई यूजर्स ने क्लिन का चेहरा दिखाने की भी मांग की है। एक यूजर ने लिखा- बहुत वक्त हो गया है क्लिन का फेस दिखा दो। दूसरे यूजर ने लिखा- हमे भी क्लिन को देखना है। इसके अलावा कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार पापा बनेंगे Ram Charan! बेटी के जन्म के 8 महीने बाद दूसरे बच्चे के लिए तैयार पत्नी Upasana Kamineni