यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक साल की हुईं Ram Charan की लाडली, मम्मी उपासना ने क्लिन के बर्थडे पर शेयर किया अनदेखा वीडियो
कोनिडेला परिवार में 20 जून को जश्न का माहौल है क्योंकि आज राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी ( Upasana Kamineni ) की बेटी क्लिन कारा पूरे एक साल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) और उपासना कोनिडेला कामिनेनी (Upasana Konidela Kamineni) आज अपनी लाडली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। कह सकते है कि आज कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल है।
पेरेंट्स बनने के बाद ये कपल लगातार सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करता रहा है, लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाया। बेटी के जन्मदिन के मौके पर उपासना ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जो आज से ठीक एक साल पहले का है। जब वह अस्पताल में भर्ती हुई थी।
उपासना ने बेटी क्लिन को किया बर्थडे विश
उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लिन के जन्मदिन पर एक वीडियो को साझा किया है। ये वीडियो उस वक्त का है जब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। इस वीडियो में राम चरण, उपासना और उनके पेरेंट्स के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी ने घर में आई पोती पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Father's Day के मौके पर रिवील हुआ Ram Charan की बेटी का चेहरा, एक्टर बोले- उसके बिना लगता है अकेलापन
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारी क्लिन कारा कोनिडेला, आपको पहला जन्मदिन मुबारक हो। आप हमें पूरा करती हैं। हमारे जीवन में इतनी खुशी और आनंद लाने के लिए धन्यवाद। मैंने यह वीडियो लाखों बार देखा है।
खबरें और भी
बेहद क्यूट है क्लिन
बता दें, राम चरण के जन्मदिन पर फैंस का एक खास तोहफा मिला था। दरअसल, उपासना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह तिरुपति बालाजी के दर्शन करते हुए मंदिर से बाहर निकलती दिखाई दे रही थी। इस दौरान उन्होंने बेटी को गोद में लिया हुआ था और क्लिन का चेहरा भी नजर आया था, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही थी।
कियारा आडवाणी ने किया विश
क्लिन कारा कोनिडेला (Klin Kaara Konidela) के पहले जन्मदिन पर उनके चाहने वाले और फैंस भी उन्हें विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लिखा- पहला जन्मदिन मुबारक हो क्लिन। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा- पहला जन्मदिन मुबारक बेबी। एक फैन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे क्लिन बेबी। दूसरे फैन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो प्रिय छोटी मेगा राजकुमारी।