Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Tej-Lavanya Tripathi की शादी में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे राम चरण, शेयर की फैमिली फोटो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 07:36 PM (IST)

    Varun Tej And Lavanya Tripathi Wedding वरुण तेज (Varun Tej) और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) दो दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे ...और पढ़ें

    राम चरण और उपासना कामिनेनी (Photo Instagram)
    राम चरण और उपासना कामिनेनी (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Varun Tej And Lavanya Tripathi Wedding: साउथ एक्टर वरुण तेज (Varun Tej) और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) दो दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये कपल सात समंदर पार इटली में सात फेरे लेने के लिए तैयार है और परिवार समेत वरुण और लावण्य इटली पहुंच चुके हैं। इसकी एक झलक राम चरण ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    वरुण और लावण्य पहुंचे इटली

    तेलुगु अभिनेता वरुण तेज (Varun Tej) और लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) 1 नवंबर 2023 को इटली में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस कपल की शादी में पूरा कोनिडेला परिवार इटली पहुंच चुका है। इसकी एक झलक सुपरस्टार राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    यह भी पढ़ें- Varun Tej और Lavanya Tripathi की प्री-वेडिंग पार्टी की फोटोज वायरल, Allu Arjun पत्नी स्नेहा के साथ आए नजर

    शेयर की गई फोटो में राम चरण, उपासना कामिनेनी, चिरंजीवी समेत अन्य लोग नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर में राम चरण बाकी सदस्यों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं कैप्शन में लिखा, टस्कनी में कोनिडेला कामिनेनी की छुट्टियां..सारे दिल एक फ्रेम में।

    कल होगी कॉकटेल पार्टी

    वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी अपनी शादी के फंक्शन कॉकटेल पार्टी से शुरू करने जा रहे हैं। 30 अक्टूबर 2023 को इटली के टस्कनी में एक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेगा और ये इस कपल की शादी का पहला फंक्शन होगा। 31 अक्टूबर 2023 को मेहंदी और हल्दी होगी और 1 नवंबर को ये कपल सात फेरे लेंगे।

    खबरें और भी

    यहां होगा लावण्या-वरुण का रिसेप्शन

    शादी के बाद वरुण और लावण्या वापस इंडिया पहुंचेंगे और रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। कपल के रिसेप्शन डेट भी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि 5 नवंबर 2023 को हैदराबाद में इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Varun And Lavanya Wedding: शादी से पहले कॉकटेल पार्टी करेंगे वरुण और लावण्या, सामने आई वेडिंग डिटेल्स

    यह रिसेप्शन माधोपुर के 'एन कन्वेंशन' में होगा। ऐसा कहा जाता है कि बैंक्वेट हॉल आंशिक रूप से दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के स्वामित्व में है। ये कपल साल 2017 में एक-दूसरे को डेट कर रहा है और अब पति-पत्नी बनने जा रहा है।