Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वीर सावरकर जयंती पर Ram Charan ने की 'द इंडिया हाउस' की घोषणा, निखिल सिद्धार्थ व अनुपम खेर निभाएंगे अहम भूमिका

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 28 May 2023 09:35 PM (GMT+05:30)

    Ram Charan The India House राम चरण फिल्म द इंडिया हाउस का निर्माण करेंगे। उन्होंने वीर सावरकर की जन्म जयंती पर इस फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने इस बा ...और पढ़ें

    Ram Charan The India House, Ram Charan film The India House
    Ram Charan The India House, Ram Charan film The India House

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan The India House: फिल्म अभिनेता राम चरण ने स्वातंत्रवीर सावरकर की 140वीं जन्म जयंती पर फिल्म द इंडिया हाउस की घोषणा की है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की अहम भूमिका होगी। राम चरण तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वह फिल्म प्रोडक्शन वेंचर में उतर रहे हैं। 

    राम चरण की कंपनी की पहली फिल्म का नाम क्या होगा?

    राम चरण की पहली फिल्म का नाम 'द इंडिया हाउस' होगा जो कि पूरे भारतवर्ष में रिलीज होगी। इस फिल्म का एनिमेटेड प्रोमो जारी किया गया है। इसमें फिल्म और कलाकारों के नाम दिए गए हैं। राम चरण ने ट्विटर पर लिखा है,

    "महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जन्म जयंती पर मुझे अपनी पूरे भारत में रिलीज होने वाली फिल्म 'द इंडिया हाउस' की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इसमें निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की अहम भूमिका होगी। वहीं, फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा करेंगे। जय हिंद।"

    राम चरण ने अपनी फिल्म कंपनी का नाम क्या रखा है?

    गौरतलब है कि इस फिल्म का लेखन भी राम वामसी कृष्णा करने वाले हैं। पहली बार वह किसी फिल्म का निर्देशन करेंगे। राम चरण ने अपनी फिल्म कंपनी का नाम वी मेगा पिक्चर्स रखा है। इसके अलावा फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल भी करेंगे। वह इसे लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म का टीजर वीडियो काफी धमाकेदार है।

    अभिषेक अग्रवाल ने किस फिल्म का निर्माण किया था?

    अभिषेक अग्रवाल ने इसके पहले द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किया था। इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। उन्होंने 2022 में आई तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 का भी निर्माण किया था। बॉलीवुड ने इस फिल्म में अच्छा व्यापार किया था।

    खबरें और भी

    राम चरण ने क्या कश्मीर में संपन्न हुई जी-20 की बैठक में भाग लिया था?

    इस बीच, राम चरण को हाल ही में, कश्मीर में संपन्न हुई जी-20 की बैठक में भाग लेते हुए देखा गया था। उन्होंने आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर भी डांस किया था। राम चरण फिल्म अभिनेता है। उनकी काफी ज्यादा लोकप्रियता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। उनकी फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड्स भी मिला था।