Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    13 सेकंड का वीडियो Chiranjeevi और Ram Charan के रिश्ते का सबूत, सेलिब्रेशन में दिखा पिता-बेटे का खास बॉन्ड

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 04:28 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) अब 70 साल के हो गए हैं। बेटे राम चरण ने पिता के जन्मदिन पर कोई कसर नहीं छोड़ी और पर उनके खास पलों को औ ...और पढ़ें

    पिता के जन्मदिन पर राम चरण ने किया खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पिता के जन्मदिन पर राम चरण ने किया खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 70 साल के हुए मेगास्टार चिरंजीवी कोनिडेला
    2. राम चरण ने सेलिब्रेट किया पिता का जन्मदिन
    3. फैमिली के साथ चिरंजीवी ने काटा बर्थडे केक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चिरंजीवी साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह पिछले चार दशक से बड़े पर्दे पर अपने एक्शन और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट हुई और अब वह अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए।

    22 अगस्त 1955 को जन्मे चिरंजीवी कोनिडेला आज 70 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामाएं दे रहे हैं। हाल ही में, राम चरण ने भी अपने स्टार पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

    चिरंजीवी ने मनाया अपना जन्मदिन

    राम चरण ने अपने पिता के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस 13 सेकंड के वीडियो में चिरंजीवी के सेलिब्रेशन के साथ-साथ पिता-बेटे के बीच खास बॉन्ड की झलक भी दिखाई दे रहे है। क्लिप में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी केक काटकर जैसे ही अपने बेटे को खिलाते हैं, वैसे ही अभिनेता अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और चिरंजीवी उन्हें सीने से सटा लेते हैं। पिता-बेटे का ये प्यार देख वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है।

    यह भी पढ़ें- Ciranjeevi Hanuman: पूरी तरह AI से बनी पहली फिल्म का अनाउंसमेंट, Sacred Games डायरेक्टर ने की आलोचना

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    राम चरण ने पिता के लिए लिखा नोट

    वीडियो शेयर करते हुए राम चरण ने कैप्शन में लिखा है, "आज सिर्फ आपका जन्मदिन नहीं है नाना, यह आपके अद्भुत व्यक्तित्व का जश्न है। मेरे हीरो, मेरे गाइड, मेरी प्रेरणा। मेरी हर सफलता, मेरे हर मूल्य, सब आपसे ही आते हैं। 70 साल की उम्र में आप दिल से और भी जवान होते जा रहे हैं और पहले से कहीं ज़्यादा प्रेरणादायक। मैं आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले अनगिनत खूबसूरत सालों के लिए प्रार्थना करता हू। एक बेहतरीन पिता होने के लिए शुक्रिया जिसके लिए कोई कामना करता है। जन्मदिन मुबारक।"

    चिरंजीवी की अपकमिंग मूवी

    चिरंजीवी के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म की भी अनाउंसमेंट हुई है। फिलहाल, उनकी फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन यह उनकी 157वीं मूवी है जिसे मेगा157 नाम दिया गया है। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। यह अगले साल सिनेमाघरों में संक्रांति पर रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chiranjeevi के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने दिया सरप्राइज, टल गई फिल्म की रिलीज डेट