Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोई गदा लेकर पहुंचा, किसी ने किया डांस; Peddi में Ram Charan के स्टाइल से थिएटर्स में बजी खूब सीटियां

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

    राम चरण की मच अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें उनके एथलीट अवतार और कड़ी मेहनत की खूब सराहना हो रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक पेद्दी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से राम चरण एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। वहीं फिल्म की खूब चर्चा भी हो रही है। इस फिल्म के लिए राम चरण ने कड़ी मेहनत भी की है, जिसकी एक झलक फिल्म के गानों और ट्रेलर में पहले ही नजर आ गई थी।

    थिएटर्स में छाया राम चरण का जादू

    राम चरण की इस फिल्म को बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट के किरदार में दिख रहे हैं, जिसमें राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। पेद्दी राम चरण की अबतक की सबसे अलग और बेहतरीन फिल्म मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Peddi Collection Prediction: बॉक्स ऑफिस के दंगल में 'पेद्दी' की दहाड़, ओपनिंग डे पर होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

    वहीं दर्शक भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखा है कि कैसे राम चरण (Ram Charan) के फैन ने गदा ले रखा है। जिस तरह से राम चरण फिल्म में गदा लिए नजर आए, ठीक उसी तरह उनके फैंस भी उन्हें कॉपी कर रहे हैं और उन्हें सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

    कोई थिएटर में डांस कर रहा है, तो कोई उनके पोस्टर्स लेकर पहुंचा है। फिल्म में राम चरण की एंट्री सीन पर भी जमकर तालियां बजी हैं। फिल्म में राम चरण ने अपने अलग-अलग इमोशन्स दिखाने की कोशिश की है।

    राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन रहा गजब

    इस फिल्म के लिए राम चरण ने खूब मेहनत की है और जमकर पसीना भी बहाया है। राम चरण का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ शारीरिक रूप तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपनी चाल-ढाल, शारीरिक हावभाव, बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो एथलीट के किरदार में सही ढंग से दिखें, इसके लिए उन्होंने करीब 16 महीने तक फिजिकल ट्रेनिंग की है।

    खबरें और भी

    ram charan p

    दूसरी तरफ एक दिहाड़ी मजदूर की कहानी के रूप में शुरू होने वाला यह सफर धीरे-धीरे एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बन जाता है, जो अपनी व्यक्तिगत और अपने गांव और अपने लोगों की पहचान के लिए संघर्ष करता है। इसी कहानी को फिल्म में दिखाया गया है। देसी पहलवान से लेकर क्रिकेटर और रेसलिंग करने तक, राम चरण की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा खूब हो रही है।

    WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.37.55 PM

    फिल्म में राम चरण के साथ जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor), दिव्येंदू शर्मा (Divyendu Sharma), बोमन ईरानी (Boman Irani) और शिवराजकुमार नजर आए हैं। फिल्म को रिव्यूज (Peddi Review) भी मिले-जुले है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वही उम्मीद जताई जा रही है फिल्म पहले दिन करीब अच्छी ओपनिंग कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Peddi की आंधी से डर गए वरुण धवन! रिलीज से पहले ही 'Hai Jawani to Ishq Hona Hai' के टिकट प्राइस को कर दिया आधा