Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaragandi Song Out: राम चरण ने दिखा दी अपनी मेगा पावर, गेम चेंजर के पहले गाने ने आते ही Youtube पर लगाई आग

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 02:15 PM (GMT+05:30)

    साउथ सुपरस्टार Ram Charan आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें जहां इंडस्ट्री और फैंस से ढेरों बधाई मिल रही हैं। राम चरण के जन्मदिन पर उ ...और पढ़ें

    राम चरण की गेम चेंजर के पहले गाने ने आते ही Youtube पर लगाई आग/ फोटो- Youtube
    राम चरण की गेम चेंजर के पहले गाने ने आते ही Youtube पर लगाई आग/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का रिलीज हुआ पहला गाना
    2. कियारा-राम के इस गाने को सुनते ही डांस करने लगेंगे आप
    3. दलेर मेहंदी ने दी है अपनी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण 27 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन की शुरुआत साउथ सुपरस्टार ने राम चरण अपनी पत्नी उपासना और बेटी संग तिरुपति बालाजी के दर्शन के साथ की। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा स्टार को उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाई दे रहे हैं।

    अल्लू अर्जुन से लेकर कियारा आडवाणी तक सितारों ने राम चरण (Ram Charan) को उनके इस खास दिन पर विश किया। हालांकि, इस बीच ही 'गेम चेंजर' के मेकर्स ने राम चरण को एक खास सरप्राइज दिया।

    बर्थडे पर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जरगंडी' रिलीज किया गया, जिसने आते ही Youtube पर तहलका मचा दिया है।

    गेम चेंजर के इस गाने को सुनकर नहीं रोक पाएंगे कदम

    राम चरण और कियारा आडवाणी एक लंबे समय से अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। इस गाने को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। 'जरगंडी' गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स को देखकर आप भी अपनी जगह पर खड़े-खड़े डांस करने लगेंगे।

    यह भी पढ़ें:  क्यूटनेस में राहा को टक्कर दे रही है Ram Charan और Upasana की बेटी, एक्टर के जन्मदिन पर दिखा Klin Kaara का चेहरा

    'गेम चेंजर' के गाने का म्यूजिक बहुत ही धमाकेदार है। गाने में साफ कियारा आडवाणी और राम चरण की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और सिंगर दलेर मेहंदी और सहिति चगंटी ने शानदार गाने को अपनी आवाज दी है।

    Youtube पर धमाल मचा रहा है जरगंडी गाना

    राम चरण और कियारा आडवाणी के नए गाने 'जरगंडी' ने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया है। हिंदी में जहां इस गाने को कुछ ही घंटों में अब तक जहां 50 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, तो तेलुगु में तो गाने को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। Youtube पर रिलीज होते ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    खबरें और भी

    कमेंट बॉक्स में फैंस राम चरण और कियारा आडवाणी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गेम चेंजर' 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Ram Charan को कियारा आडवाणी और भाई अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, शेयर किया एक्टर का डांस वीडियो