Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    17 साल पहले ऐसे दिखते थे ग्लोबल स्टार Ram Charan, ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 04:38 PM (IST)

    राम चरण (Ram Charan) ने साल 2007 से फिल्म चिरुथा से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से एक्टर ने दर्शकों को बता दिया था कि वह दुनिया भर में छ ...और पढ़ें

    Ram Charan Audition Video (Photo Credit Instagram)
    Ram Charan Audition Video (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) साउथ सिनेमा के वो हीरो हैं, जिन्होंने अपने आप पर कभी पिता का स्टारडम हावी नहीं होने दिया। जो कुछ आज राम चरण हैं वो अपनी खुद की मेहनत से हैं। आज एक्टर की पहचान ग्लोबल स्टार से है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 साल से की थी। उनकी पहली फिल्म 'चिरुथा' थी।

    इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पुरी जगन्नाथ थे। पहली ही फिल्म में रामचरण बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड मिला था। इसी बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह साउथ एक्ट्रेस श्रेया शरन के साथ ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- क्यूटनेस में राहा को टक्कर दे रही है Ram Charan और Upasana की बेटी, एक्टर के जन्मदिन पर दिखा Klin Kaara का चेहरा

    राम चरण का ऑडिशन वीडियो

    इस वीडियो में राम चरण (Ram Charan) बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। ब्लैक शर्ट पहने, चेहरे पर चश्मा लगाए, लंबे बाल देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं। मन में एक ही सवाल क्या ये राम चरण है। वीडियो में उनका लुक, अंदाज और हाव-भाव बहुत अलग नजर आ रहे हैं।

    श्रेया सरन भी आईं नजर

    इस वीडियो में राम चरण के साथ एक्ट्रेस श्रेया सरन भी नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके लुक्स आज से 17 साल पहले भी ऐसे ही थे। एक्ट्रेस के लुक पहले भी वैसे ही थे जैसी आज हैं।

    खबरें और भी

    एक्टर की आने वाली फिल्में 

    राम चरण जल्द कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना जागारांडी (Jaragandi) रिलीज हुआ है।

     इस गाने को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। जागारांडी' गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स शानदार है। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर जल्द आरसी 16 और आरसी 17 में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan को कियारा आडवाणी और भाई अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, शेयर किया एक्टर का डांस वीडियो