यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Niharika Konidela Divorce: पति से अलग हुईं राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला, जारी किया ऑफिशियल बयान
Niharika Konidela Divorce तेलुगु सिनेमा की मशहूर अदाकारा और राम चरण की कजिन सिस्टर निहारिका कोनिडेला ने हाल ही में पति चैतन्य जोनलगड्डा से अलग होने की ...और पढ़ें

HighLights
- राम चरण की बहन पति से हुईं अलग
- निहारिका कोनिडेला पति चैतन्य जोनलगड्डा से रह रही हैं अलग
- साल 2020 में शादी के बंधन में बंधी थी निहारिका
नई दिल्ली, जेएनएन। Niharika Konidela Divorce: साउथ स्टार राम चरण के परिवार में अभी कुछ दिनों पहले ही खुशियों ने दस्तक दी। 20 जून 2023 को 'आरआरआर' एक्टर की पत्नी उपासना कामिनेनी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका बेहद शानदार अंदाज में स्वागत किया गया।
हालांकि, एक्टर के परिवार की इन खुशियों के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। राम चरण की कजिन सिस्टर और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने हाल ही में अपने पति से अलग होने की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है।
पति चैतन्य जोनलगड्डा से अलग हुईं निहारिका कोनिडेला
वेटरन एक्टर पवन कल्याण और चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला और उनके बिजनेसमैन पत्नी चैतन्य जोनलगड्डा के सेपरेशन की अफवाहें काफी समय से उड़ रही थीं। जिस पर एक्ट्रेस ने अब खुद ही मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया।
इस स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा, "चैतन्य और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है और हम आपसे ये गुजारिश करते हैं कि आपसे ये गुजारिश करते हैं कि आगे बढ़ने के लिए दयालुता और संवेदनशीलता बनाए रखें। परिवार और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जो हमेशा हमारा मजबूत कंधा बने हैं। हम आपसे हमारे परिवार को प्राइवेसी देने की गुजारिश करते हैं। हमें समझने के लिए आपका धन्यवाद"।
खबरें और भी
दो साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे निहारिका-चैतन्य
आपको बता दें कि निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोनालागड्डा दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के बीच मतभेद की खबरों ने हाल ही में जोर पकड़ा था। इससे पहले निहारिका ने अप्रैल में नागा चैतन्य संग अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।
जब वह भाई वरुण तेज की इंगेजमेंट सेरेमनी में अकेले पहुंची तभी से दोनों के अलग होने की खबर आई। निहारिका, एक्टर-प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू और पद्मजा की बेटी हैं। वह खुद भी साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं और जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 'डेड पिक्सल्स' में नजर आएंगी।