Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Charan ने जन्मदिन पर बेटी और पत्नी के साथ किए तिरुपति के दर्शन, उपासना ने साड़ी से छुपाया लाडली का चेहरा

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:08 AM (GMT+05:30)

    राम चरण (Ram Charan) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं । साउथ में एक्टर के फैंस के बीच उनके जन्मदिन की धूम देखने को मिल रही है । एक्टर ने अपने दिन की ...और पढ़ें

    राम चरण औप उपासना (Photo Credit Instagram)
    राम चरण औप उपासना (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. राम चरण मना रहे हैं अपना 39वां जन्मदिन
    2. एक्टर ने सुबह-सुबह किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
    3. बेटी को लेकर तिरुपति बालाजी पहुंचे राम और उपासना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन की शुरुआत एक्टर ने भगवान के दर्शन करके की। बुधवार सुबह बर्थडे बॉय बेटी किल्न कारा और पत्नी उपासना के साथ तिरुपति में बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

    इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान उपासा बेटी को मीडिया से बचाती नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan के परिवार में हैं एक से बढ़कर एक सुपरस्टार, Allu Arjun से है खास नाता, जानिए परिवार का इतिहास

    परिवार के साथ किए दर्शन 

    एक्टर ने अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी और बेटी क्लिन कारा के साथ तिरुपति में बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान एक्टर सफेद रंग के धोती कुर्ता में दिखाई दिए। तो वहीं, उपासना ने पिंक कलर की साड़ी में नजर आई।  

    उपासना ने मीडिया से छुपाया बेटी का चेहरा

    इस मौके पर उपासना के गोद में क्लिन कारा भी नजर आईं। उन्होंने मीडिया को देख अपनी लाडली का चेहरा साड़ी से छुपाया। 

    'गेम चेंजर' में आएंगे नजर

    राम चरण की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। इन्हीं में से एक है फिल्म 'गेम चेंजर'। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसे एक एक्शन ड्रामा फिल्म माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

    इस फिल्म में राम के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास 'इंडियन 2' , आरसी 16 और आरसी 17 में भी नजर आएंगे। इसके लिए एक्टर ने निर्देशक सुकुमार के साथ हाथ मिलाया है। 

    यह भी पढ़ें- RC 17: होली पर Ram Charan का तोहफा, नई फिल्म का किया एलान, 'पुष्पा' डायरेक्टर के साथ उड़ाएंगे गर्दा

    खबरें और भी