Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upasana Baby Shower: राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी ने दुबई में मनाया बेबी शॉवर, जल्द बनने वाली हैं मां

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 11:36 AM (IST)

    Upasana Baby Shower उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खूबसूरत तस्वीर ...और पढ़ें

    upasana kamineni pregnant, upasana kamineni pregnancy, upasana kamineni, ram charan wife upasana, ram charan wife, ram charan and upasana kamineni
    upasana kamineni pregnant, upasana kamineni pregnancy, upasana kamineni, ram charan wife upasana, ram charan wife, ram charan and upasana kamineni

     नई दिल्ली, जेएनएन। Upasana Baby Shower: ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्टर की पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है।

    ये कपल अपनी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। हाल ही में राम वाइफ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब उपासना की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है वह दुबई में बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं।

    दुबई में मनाया बेबी शॉवर

    उपासना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान उपासना के करीब दोस्त और फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में, हम उपासना को अपने दोस्तों के साथ नेचर के बीच एक एक खूबसूरत जगह पर बैठे और कुछ प्यारे मोमेंट्स को एंजॉय करते दिखाई दे रही है।

    व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत दिखीं उपासना

    इस मौके पर उपासना सफेद कलर की वर्क मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही है। अपने लुक को हल्का रखते हुए उन्होंने इसे टिंटेड सनग्लासेस और फ्लैट सैंडल के साथ स्टाइल किया। अपने दोस्तों के साथ लेंस के लिए पोज देते हुए होने वाली मां ने अपनी प्रेग्नेंसी की चमक बिखेरी।

    राम चरण और उपासना की लव स्टोरी

    राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। साथ-साथ पढ़ते हुए राम और उपासना बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। साल 2011 में दोनों ने अपने परिवार की उपस्थिति में सगाई की और अगले ही साल 2012 में राम चरण और उपासना ने सात फेरे लिए। राम चरण और उपासना की जोड़ी फैंस को कपल गोल्स देती है। दोनों आज भी मेड फॉर ईच अदर लगते हैं।

    खबरें और भी

    पत्नी को भाग्यशाली मानते हैं एक्टर

    बता दें, ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर ऐतिहासिक जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया था। एक इंटरव्यू में राम चरण ने कहा था, मेरी पत्नी हमेशा मेरे लिए भाग्यशाली रही हैं। उनके अंदर पल रहा साढ़े पांच महीने का बच्चा मेरे लिए और भी भाग्यशाली है।