Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ठरकी बुड्ढा...' Ram Gopal Varma ने Kiara Advani के बिकिनी लुक पर किया भद्दा कमेंट, बाद में डिलीट किया पोस्ट

    Updated: Wed, 21 May 2025 01:19 PM (IST)

    फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा उस वक्त मुसीबत में फंस गएजब उन्होंने फिल्म वॉर 2 के टीजर से अभिनेत्री कियारा आडवाणी की वायरल बिकिनी तस्वीरों पर अश्लील ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी और राम गोपाल वर्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)
    कियारा आडवाणी और राम गोपाल वर्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 14 अगस्त को रिलीज होगी वॉर 2
    2. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आएंगे नजर
    3. कियारा आडवाणी के बिकीन लुक हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉर 2 के मेकर्स ने 20 मई को अपकमिंग ड्रामा का टीजर रिलीज किया। इसके एक सीन में कियारा आडवाणी के छोटी सी झलक दिखाई पड़ी जिसमें वो बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। टीजर रिलीज के बाद से उनके इस अंदाज की हर तरफ चर्चा हो रही है।

    रामगोपाल वर्मा ने डिलीट किया पोस्ट

    तरफ जहां एक तबका कियारा के इस लुक की तारीफ कर रहा है वहीं एक तबका उनकी आलोचना भी कर रहा है। इसमें फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा भी हैं। राम गोपाल वर्मा को सोशल मीडिया पर तब कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने वॉर 2 के टीजर से कियारा आडवाणी की बिकिनी फोटो शेयर की और उस पर एक भद्दा कमेंट किया। जब लोग उन्हीं को चौरतरफा घेरने लगे तो उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: War 2: दीपिका पादुकोण के फुट स्टेप फॉलो करती दिखीं Kiara Advani, वॉर 2 से वायरल हुआ बोल्ड लुक

    सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर हो रहा डिबेट

    राम गोपाल वर्मा ने टीजर से कियारा की एक क्लिप एक्स पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा,"हमारे देश और समाज के बजाय, अगर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच कियारा आडवाणी को लेकर जंग है। तो पक्का ये मूवी ब्लॉबस्टर होगी।" कियारा के बारे में राम गोपाल वर्मा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उनको जमकर भला-बुरा कहने लगे। रेडिट पर इस बात को लेकर एक डिबेट छिड़ गया।

    Ram Gopal Varma has lost it !!!!!

    byu/mahaavtar inBollyBlindsNGossip

    रामगोपाल वर्मा को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

    सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,"क्या बकवास है।" दूसरे ने लिखा, "यह बात वो सार्वजनिक रूप से कह रहा है...क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वह निजी तौर पर कैसा है?" एक ने लिखा, क्या फूंक कर बैठा है। चौथे ने कमेंट किया, आज दारू पीकर बैठा होगा। एक अन्य लिखा, ठरकी बुड्ढा। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि रामगोपाल वर्मा को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

    खबरें और भी

    कियारा आडवाणी ने लिखा प्यारा नोट

    वहीं कियारा ने सोशल मीडिया पर अपनी तारीफ के बाद एक पोस्ट शेयर किया। कियारा ने लिखा, 'इसमें बहुत कुछ पहला है। पहली यस राज फिल्म, पहली एक्शन फिल्म और इन दो हीरो के साथ पहली फिल्म। अयान के साथ पहली फिल्म और पहला बिकीनी शॉट।'

    वॉर 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2019 में आई वॉर का सीक्वल है। इस मूवी को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: War 2 में खलनायक बनने के लिए Jr NTR ने वसूली इतनी मोटी रकम, फीस जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली!