यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताई- क्यों बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली फिल्म
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजने वाले आमिर के हाल पिछले कुछ साल ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा हुई थी फ्लॉप
- फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी लाल सिंह चड्ढा मूवी
- लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप पर बोले राम गोपाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 साल में आमिर खान (Aamir Khan) ने एक हिट फिल्म नहीं दी है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018) फ्लॉप होने के बाद एक्टर को उम्मीद थी कि 2022 में आई फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) हिट होगी, लेकिन बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से यह फिल्म भी नहीं चल पाई। अब राम गोपाल वर्मा ने बताया कि क्यों आमिर की ये फिल्म नहीं हिट हो पाई।
सत्या, रंगीला और सरकार जैसी फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा अपनी राय रखने में जरा भी कतराते नहीं हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में, उन्होंने फॉरेस्ट गंप की रीमेक लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने की वजह बताई है।
राम ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप पर किया रिएक्ट
राम गोपाल वर्मा ने गलाटा प्लस के साथ बातचीत में कहा, "आमिर को फॉरेस्ट गंप बहुत पसंद है। इसलिए यह (लाल सिंह चड्ढा) उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह था और वह इसे अपने दिमाग में बना रहे थे। यह अच्छा हो सकता था या नहीं, मुझे नहीं पता। लेकिन मुद्दा यह है कि जब आप अंत तक पहुंचते हैं, तो वह ऐसे दर्शकों को आकर्षित कर रहे होते हैं जिन्होंने कभी फॉरेस्ट गंप नहीं देखी थी।"
यह भी पढ़ें- 'पौराणिक फिल्में बनाना खतरनाक', Ramayana की शूटिंग के बीच Ram Gopal Varma ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?
इस वजह से फ्लॉप हुई लाल सिंह चड्ढा
निर्देशक ने आगे कहा, "यह मूल रूप से आमिर खान की फिल्म थी। इसके पीछे कोई इतिहास नहीं होना चाहिए। इसलिए, आमिर ने फॉरेस्ट गंप से जो टॉपिक लिया, वह दर्शकों की रुचि को शायद न बढ़ा पाए लेकिन ये सब अटकलें हैं वैसे।"
खबरें और भी
Photo Credit- IMDb
आमिर खान की अपकमिंग फिल्में
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विज जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। जल्द ही आमिर खान सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) नजर आएंगे। वह सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) में भी दिखाई देंगे।