यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppenheimer Controversy: 'ओपेनहाइमर' के 'भगवद गीता' विवाद में कूदे राम गोपाल वर्मा, इंडियन्स पर ही साधा निशाना
Oppenheimer Controversy हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर रिलीज के बाद से ही विवाद में फंसी हुई है। फिल्म की स्टोरी पसंद की जा रही लेकिन एक सीन ने इंडियन्स को इ ...और पढ़ें

HighLights
- ओपेनहाइमर फिल्म पर जारी है विवाद
- इंटीमेट सीन के दौरान भगवद गीता पढ़ने पर छिड़ी है बहस
- इस विवाद में कूदे डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा
नई दिल्ली, जेएनएन। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की इंडिया में खूब चर्चा हो रही है। फिल्म की स्टोरी को पसंद तो किया जा रहा, लेकिन यह मूवी विवाद भी खूब बटोर रही है। परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर बनी इस फिल्म के एक सीन में भगवद गीता का जिक्र है और इसी को लेकर विवाद हो रहा है।
'ओपेनहाइमर' पर जारी है विवाद
फिल्म में दिखाया गया है कि परमाणु बम का टेस्ट करने के बाद ओपेनहाइमर स्पीच देते हैं, जिसमें उन्होंने गीता के श्लोक के बारे में बात की। इस पर कोई विवाद नहीं हुआ। दूसरे सीन में ओपेनहाइमर ने इंटीमेट सीन के दौरान भगवद गीता पढ़ी है। गीता के सार को इस सीन के साथ फिल्माने पर ऑडियंस ने नाराजगी जाहिर की है। इस सीन पर लंबे समय से बहस छिड़ी हुई है, जिस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी बात कही है।
'ओपेनहाइमर' विवाद में कूदे राम गोपाल वर्मा
फिल्म को जिस सीन के लिए सबसे ज्यादा क्रिटिसाइज किया जा रहा, उस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, ''विडम्बना ये है कि एक अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपेनहाइमर ने भगवद गीता पढ़ी है, जिस पर मुझे संदेह है कि 0.0000001 प्रतिशत भारतीय भी पढ़ते हैं।''

फैंस ने लगाई क्लास
मालूम हो कि राम गोपाल वर्मा ने इससे पहले 'ओपेनहाइमर' की तारीफ की है। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर इस फिल्म को नहीं देखा, तो सिनेमा को नहीं जाना। हालांकि, भगवद गीता वाले सीन पर ऐसा ट्वीट करने पर फैंस ने उनकी ही क्लास लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'इंडियन्स बेडरूम में भगवद गीता दिखाए जाने पर ज्यादा चिंतित हैं।'
खबरें और भी

एक यूजर ने लिखा, 'बहुत से भारतीयों ने बाइबल पढ़ा है, जिसका मुझे शक है कि 0.000000001 प्रतिशत अमेरिकन्स ने पढ़ा होगा।'
विवाद के बाद कितना हुआ 'ओपेनहाइमर' का कलेक्शन
भगवद गीता विवाद में फंसी 'ओपेनहाइमर' ने इंडिया में 50 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। विवाद का फिल्म की कमाई पर असर पड़ता दिख रहा है। जबकि, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 1430 करोड़ हो गया है।