Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    24 साल पहले जिस घर में हुई फिल्म Bhoot की शूटिंग, आज भी वीरान पड़ा है वो फ्लैट; राम गोपाल वर्मा का खुलासा

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 11:08 AM (IST)

    क्या आपको पता है कि राम गोपाल वर्मा ने जिस घर में फिल्म भूत (Bhoot) की शूटिंग की थी, वो आज भी खाली पड़ा है। निर्देशक ने 24 साल बाद इसको लेकर एक बड़ा ख ...और पढ़ें

    24 साल से वीरान है भूत वाला घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    24 साल से वीरान है भूत वाला घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा अपनी आइकॉनिक क्राइम, साइकोलॉजिकल और हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म भूत (Bhoot) भी उन्हीं में से एक है।

    बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक हॉरर फिल्मों में से एक भूत में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा, तनुजा और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स थे जिसने ऑडियंस को डरा दिया था। पूरी फिल्म मात्र 30 दिन में एक अपार्टमेंट में शूट हुई थी जो 24 साल बाद भी वीरान है।

    क्यों हवेली की जगह चुना भूत के लिए अपार्टमेंट?

    रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में फिर से भूत की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फैंस के साथ बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने भूत से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, राम गोपाल ने बताया कि जब फिल्म भूत के लिए पहले उन्होंने एक हवेली को चुनने के बारे में सोचा, जो उस वक्त आम थी।

    Bhoot Movie

    फिर एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने सुझाव दिया कि उन्हें गोवा के किनारे एक सेट तैयार करना चाहिए। राम गोपाल ने इन सबसे इतर एक साधारण से अपार्टमेंट को अपना भूतिया घर बनाने का फैसला किया। यह अपार्टमेंट लोखंडवाला में मौजूद था। उन्होंने बताया, "मुझे लगता है कि हॉरर फिल्में तब सबसे ज्यादा असरदार होती हैं, जब थिएटर में बैठे दर्शकों को यह महसूस हो कि 'यह मेरे अपने घर में भी हो सकता है।' यह जितनी ज्यादा रिलेटेबल होगी, उतनी ही ज्यादा असरदार भी होगी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma ने 'सरकार 4' पर लगाई मुहर, क्या अमिताभ बच्चन होंगे फिल्म का हिस्सा?

    24 साल से खाली है घर

    लोखंडवाला के अपार्टमेंट में राम गोपाल वर्मा ने सभी स्टार कास्ट के साथ मात्र 30 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। आज इस बात को बीते करीब 24 साल हो गए हैं, लेकिन वह अपार्टमेंट अब भी खाली है। इस बारे में राम गोपाल ने कहा, "मैं आपको एक मजेदार बात बताना चाहता हूं। यह फिल्म 2002 में शूट हुई थी। इसे 20 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी वह फ्लैट खाली पड़ा है।"

    Bhoot

    राम गोपाल ने आगे कहा, "फिल्म रिलीज होने के बाद वह काफी मशहूर हो गया था। अब कोई भी उस अपार्टमेंट में रहना नहीं चाहता। यह लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है। मैं उस बिल्डिंग का नाम भूल गया हूं।"

    यह भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर और यामी गौतम को दी सावधान रहने की चेतावनी, कहा- 'लोग उनसे जलते हैं इसलिए...'