सिर्फ तमाशे के लिए हिंसा... Dhurandhar 2 vs Toxic के महा क्लैश पर ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा?
आने वाले मार्च के महीने में अभिनेता रणवीर सिंह की हिंदी फिल्म धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा ...और पढ़ें

टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश (फोटो क्रेडिट- रेडिट)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar 2 vs Toxic: आने वाले समय में अगर किन्हीं दो मूवीज के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा तो उसमें धुरंधर 2 और टॉक्सिक का नाम शामिल होगा। बॉलीवुड और साउथ के इस क्लैश पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। हाल ही में यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देख ये कहा जा रहा है कि साउथ फिल्म हिंदी सिनेमा की धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर देगी।
धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अब सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लंबा चौड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक पर बोले निर्देशक
मंगलवार को धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक को लेकर आग फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दोनों फिल्मों की खासियत के बारे में खुलकर चर्चा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है-
-1768294277462.jpg)
यह भी पढ़ें- कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज
''19 मार्च को अल्ट्रा रियलिस्टिक सिनेमा और अल्ट्रा अनरियलिस्टिक सिनेमा के बीच आखिरी टकराव देखने को मिलेगा। एक तरफ धुरंधर 2 है, जो यह दिखाता है कि हिंसा की नैतिक, मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक बुनियाद होती है। किरदार इसलिए काम करते हैं क्योंकि उन्हें करना पड़ता है, इसलिए नहीं कि वे कूल दिखेंगे, इसके आधार पर ऑडियंस काफी समझदार है।
. #Dhuroxic on March 19th will be the ultimate clash between ultra realistic cinema and ultra unrealistic cinema
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 13, 2026
D is built on cause , leading to effect and consequence.
It reveals that violence has moral, psychological, and political foundations.
The Characters act because they…
दूसरी तरफ चर्चा की जाए टॉक्सिक की तो इसके स्टाइल लॉजिक से पहले आता है। हिंसा एटीट्यूड दिखाने के लिए होती है, जरूरत के लिए नहीं। टॉक्सिक मानता है कि दर्शकों को उत्तेजना चाहिए, इसमें धुरंधर की तरह इमोशनल जुड़ाव नहीं। इस आधार पर Dhuroxic 19 मार्च को कई सवालों के जवाब देगा। क्या स्मोकिंग इन स्लो मोशन अभी भी कैरेक्टर की गहराई के बराबर होगा? क्या सिर्फ तमाशे के लिए हिंसा अभी भी ठीक होगी? कुछ समय बाद फैसले की घड़ी आएगी कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।''
धुरंधर 2 और टॉक्सिक में क्या है खास
एक तरफ निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 एक देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली स्पाई थ्रिलर है, जबकि यश की टॉक्सिक फुल ऑन फैटेंसी एक्शन थ्रिलर है। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि 19 मार्च 2026 को इनमें से कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस क्लैश में जीत का परचम लहराएगी।