Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Gopal Verma की हीरोइनें जो बॉलीवुड से हुईं गायब, चंद फिल्मों के बाद शोबिज से कटा पत्ता, कहां हैं आज?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 05:27 PM (IST)

    Actresses Launched By Ram Gopal Verma Who Disappeared Now सत्या जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ...और पढ़ें

    Actresses Launched By Ram Gopal Verma Who Disappeared Now, Twitter
    Actresses Launched By Ram Gopal Verma Who Disappeared Now, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Actresses Launched By Ram Gopal Verma Who Disappeared Now: राम गोपाल वर्मा ने एक समय पर बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं। अब भले ही फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहले जैसी धाक न हो, लेकिन विवादों को लेकर RGV चर्चा में आते रहते हैं।

    राम गोपाल ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया। इनमें ज्यादातर हीरोइनों ने अपनी बोल्डनेस और ग्लैमर के लिए खूब सुर्खियां भी बटोरी। बॉलीवुड में गिनती की फिल्में करने के बाद ये अभिनेत्रियां एकदम से गायब हो गईं।

    शोबिज से इनका पत्ता ऐसा साफ हुआ कि आज लोगों को पता ही नहीं है कि ये एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं? यहां ऐसी ही कुछ हीरोइनों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें RGV ने लॉन्च तो किया, लेकिन करियर फ्लॉप रहा और अब इनका कुछ अता-पता नहीं है...

    निशा कोठारी

    निशा कोठारी अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया। निशा को बॉलीवुड में RGV ने फिल्म सरकार के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद वो जेम्स, द किलर, जय जय, आग, बिन बुलाए बराती जैसी कई मूवी में नजर आईं, लेकिन करियर के ढलान के साथ वो एक दिन इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आखिरी बार निशा फिल्म 2016 में आई फिल्म बुलेट राजा में नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    अंतरा माली

    अंतरा माली ने बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती के लिए खूब चर्चा बटोरी। RGV के साथ अंतरा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन करियर को पंख न दे पाई। अब एक्ट्रेस इंडस्ट्री छोड़कर क्या कर रही हैं किसी को पता नहीं हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी उनसे जुड़ी अपडेट नहीं मिलती। राम गोपाल वर्मा के साथ अंतरा माली ने रोड, मस्त, कंपनी और डरना मना है जैसी फिल्मों में काम किया।

    मधु शालिनी

    रम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म डिपार्टमेंट के साथ साल 2012 में मधु शालिनी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। मधु पहले से तेलुगु और तमिल सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस थीं, लेकिन बॉलीवुड में ब्रेक उन्हें RGV के हाथों मिला। डिपार्टमेंट में एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि, फिल्म अपना दम दिखाने में नाकामयाब रही और इसके साथ ही मधु शालिनी के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना मुश्किल हो गया।

    उर्मिला मातोंडकर

    बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में उर्मिला मातोंडकर का भी नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। एक्ट्रेस करियर की शुरुआत में जितनी तेजी से ऊपर गई थीं, उतनी ही तेजी से उनका करियर नीचे भी आ गया। उर्मिला के साथ RGV ने फिल्म रंगीला में पहली बार साथ काम किया। फिल्म सुपरहिट रही और एक्ट्रेस रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। RGV संग उर्मिला ने अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। वहीं, अब एक्ट्रेस फिल्मों से तो बिल्कुल गायब हो चुकी हैं, लेकिन टीवी शो में कभी-कभार नजर आ जाती हैं।