पैन इंडिया साउथ फिल्मों को तबाह कर देगी Dhurandhar 2, राम गोपाल वर्मा ने किया चौंकाने वाला दावा
राम गोपाल वर्मा 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्ममेकर धुरंधर को 19 मार्च को रिलीज होने वाली अन्य पैन इंडिया फिल्मों के लिए खत ...और पढ़ें
-1771996469423_m.webp)
रणवीर सिंह धुरंधर के एक सीन में (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिलीज को लेकर शायद राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) से ज्यादा उत्साहित कोई नहीं है। फिल्म निर्माता इसका पार्ट 1 देखने के बाद काफी प्रभावित हुए थे और एक्स पर इसकी तारीफों के पुल बांधे थे। अब पार्ट 2 जोकि 19 मार्च को रिलीज होने वाला है उसको लेकर भी राम गोपाल वर्मा ने अपने विचार शेयर किए हैं।
अपने एक्स अकाउंट पर निर्माता ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि धुरंधर 2 आने वाली अन्य पैन इंडिया फिल्मों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आदित्य धर (Aditya Dhar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की यह फिल्म सिनेमा जगत को पूरी तरह से बदल देगी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की तलाश हो गई पूरी, ये एक्टर पर्दे पर फिर से बनेगा खलनायक?
दिमाग पर प्रभाव छोड़ते हैं किरदार
राम गोपाल वर्मा ने लिखा,“आदित्यधरफिल्म्स, धुरंधर 2 एक ऐसा एस्टेरॉयड है जो डायनासोर युग का अंत कर सकता है। धुरंधर 2 में ये पूरी संभावना है कि ये एक नया बेंचमार्क स्थापित करके पैन इंडिया फिल्मों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। इसकी अल्ट्रा रियलिस्टिक मेकिंग और कैरेक्टर दर्शकों के दिमाग को बांधे रखते हुए एक गहरा भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।”
-1771997225115.jpg)
फिल्म निर्माता ने आगे कहा, “एक बार जब दर्शक इस नए लेवल पर बन रही फिल्म का स्वाद चख लेंगे, तो वो पुरानी मसाला स्टाइल को धीरे-धीरे भूल जाएंगे। बड़े बजट की वे मसाला फिल्में जो पहले से ही शूटिंग या पोस्ट-प्रोडक्शन की स्टेज में हैं, उनके लिए धुरंधर द्वारा सेट किए गए नए स्टैंडर्ड्स का मुकाबला करना बेहद मुश्किल होगा।”
DHURANDAR 2 is an ASTEROID which might end the DINOSAUR era @AdityaDharFilms DHURANDHAR 2 has high chances of completely and permanently obliterating the pan india south films movement by establishing a brand new benchmark with ultra realistic making , genuine character depths…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 24, 2026
टॉक्सिक के साथ होगा क्लैश
बता दें कि इससे कुछ समय पहले राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की धुरंधर और यश की टॉक्सिक के बीच के फर्क की बात की थी। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि यह मुकाबला 'नॉर्थ बनाम साउथ' या 'बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड' का नहीं है। उनके मुताबिक, बुनियादी फर्क यह है कि 'धुरंधर' दर्शकों की समझदारी (Intelligence) को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जबकि यश की 'टॉक्सिक' उन्हें बेवकूफ मानकर चलती है।
RGV ने धुरंधर की कहानी, परफॉरमेंस और आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है। फिलहाल ये देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में कैसा परफॉर्म करेंगी।