Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं सेट पर दारू पीता...' Ram Kapoor ने लॉक अप 2 में रिवील किया अपना तीसरा सीक्रेट, बताया उनकी वजह से बंद हुआ शो

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में अपना तीसरा राज खोलते हुए बताया कि उनका हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' उनके खराब बर्ताव और शराब की लत के कारण बंद हुआ था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp 2) के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। नेटफ्लिक्स (Netflix) के इस रियलिटी शो में एक एविक्शन टास्क के दौरान, उन्होंने अपना तीसरा और आखिरी राज बताया और फिनाले हफ्ते में अपनी जगह पक्की कर ली।

    एपिसोड में राम ने माना कि 2011 में उनका हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' उनके बर्ताव की वजह से बंद हो गया था। उन्होंने सेट पर अक्सर देर से आने, साथियों के साथ बुरा बर्ताव करने और शराब की लत से जूझने के बारे में भी खुलकर बात की।

    राम ने छिपाकर रखा ये राज

    शो के हालिया एपिसोड में राम कपूर ने बताया, 'मैंने 27 साल तक काम किया है। मैंने कई फिल्में और बहुत कुछ किया है, फिर भी मेरी पहचान एक ही शो से बनी है – 'बड़े अच्छे लगते हैं'। मैंने दुनिया से एक राज छिपाकर रखा है। यहां तक कि मेरी पत्नी को भी इसके बारे में नहीं पता। शो के दौरान, मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजरा। मेरे वजन की वजह से मुझे बहुत प्यार मिला और मेरी इतनी चर्चा हुई कि कुछ समय के लिए मैं सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया।'

    राम ने आगे कहा, 'मेरा वजन लगातार बढ़ता जा रहा था। डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि मैं बहुत अनहेल्दू हूं और छह महीने में मेरी मौत भी हो सकती है। मुझे डायबिटिक स्ट्रोक हो सकता था क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन ले रहा था। मेरा शुगर लेवल 400 से 600 के बीच रहता था और मैं दिन में 14 घंटे काम करता था।'

    सेट पर दारू पीते थे एक्टर

    'मैं इस बारे में कुछ नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे बहुत प्यार और पैसा मिल रहा था। मैं यह सब कैसे छोड़ सकता था? मैं एक बहुत बुरा इंसान बन गया था। मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे देर से पहुंचता था और सबसे बहुत बुरे तरीके से बात करता था। मैं सेट पर दारू पीता था।'

    राम कपूर ने आगे कहा कि आज जब वो पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें अपने इस बर्ताव पर बहुत शर्म आती है। एक्टर ने स्वीकार किया की इसकी वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर गहरा असर पड़ा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्क्रिप्टेड शो है Lock Upp 2? आरुष भोला ने जेल के अंदर से ब्लॉग में किया खुलासा; दंग रह गए फैंस

    यह भी पढ़ें- 'मैं अनाथ हूं,' Shilpa Shinde का शॉकिंग खुलासा, लॉक अप 2 में वसीयत को लेकर भी खोला राज