यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान राम की नगरी में Anushka Sharma ने लिया था जन्म, इन सितारों का भी है अयोध्या से कनेक्शन, देखें नाम
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दीदार का इंतजार पूरे देश को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे जिसे लाइव देखने के लिए बॉलीवुड के कई स ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जनवरी को है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
- बॉलीवुड सितारों को मिला न्योता
- भगवान राम की नगरी में जन्में कई सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी पूरी तरह से तैयार है। 22 जनवरी को पूरा देश उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा, जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार रहा है। इस दिन अयोध्या में श्रीराम अपनी जन्मस्थली में भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) के लिए कई नामचीन हस्तियों को न्योता दिया गया है।
भगवान राम के स्वागत के लिए तैयार ये सितारे
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक, बॉलीवुड के कई सितारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री से भी नामचीन सितारों को इस शुभ अवसर पर शामिल होने के लिए इन्वाइट किया गया।
रामानंद सागर की 'रामायण' से घर-घर में फेमस हुए अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनके अलावा कई और सितारे इस समारोह में हिस्सा लेंगे। ऐसे में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनका नाता भगवान राम की नगरी से है।
श्रीराम की नगरी में हुआ इन सितारों का जन्म
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में एक्टिंग का डंका बजाने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाता भगवान राम की नगरी अयोध्या से है। एक्ट्रेस भले ही पली बढ़ीं बेंगलुरु में हैं, लेकिन उन्होंने जन्म अयोध्या में लिया था। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट का हिस्सा थे। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या के मिलिट्री हॉस्पिटल में हुआ था।
खबरें और भी
.jpg)
(Photo Credit: Anushka Sharma Instagram)
जन्मस्थली में अनुष्का का इंतजार
राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस खूबसूरत लम्हे को लाइव देखने ग्लैमर वर्ल्ड के कई सितारे आएंगे, जिसमें अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उनकी जन्मस्थली उनका इंतजार कर रही है। अनुष्का, विराट कोहली के साथ अयोध्या आएंगी।
पूजा बत्रा
अक्षय कुमार, गोविंदा और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर, 1975 को फैजाबाद (अब अयोध्या) में हुआ था। उनका जन्म आर्मी के अफसर रहे रवि बत्रा और मिस इंडिया पार्टिसिपेंट नीलम बत्रा के धर हुआ था। पूजा 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस में से एक रही हैं।

(Photo Credit: Pooja Batra Instagram)
लावण्या त्रिपाठी
एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी का जन्म भी भगवान राम की जन्मस्थली में हुआ था। लावण्या मूल रूप से साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो कि तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। लावण्या का जन्म 15 दिसंबर, 1990 को अयोध्या में हुआ था। कुछ सालों तक यहां रहने के बाद उनकी फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई।

(Photo Credit: Lavanya Tripathi Instagram)
लावण्या ने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और 2006 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद टेलीविजन शो 'प्यार का बंधन' में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान 'अंडाला राक्षसी' फिल्म से मिली। लावण्या की शादी साउथ एक्टर वरुण तेज से हुई है।
अबरार अल्वी
'प्यासा', 'कागज के फूल', 'साहिब बीबी और गुलाम' जैसी फिल्मों की खूबसूरत कहानियां लिखने के लिए मशहूर रहे अबरार अल्वी (Abrar Alvi) का जन्म 1 जुलाई, 1927 को अयोध्या में हुआ था। अबरार अल्वी जन्में अयोध्या में थे। कॉलेज एजुकेशन नागपुर से पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर के लिए लेखन और निर्देशन का काम शुरू कर दिया।

(Photo Credit: Film History Pics)
अभिषेक चौबे
जाने माने फिल्म डायरेक्टर अभिषेक चौबे का जन्म भी रामलला की नगरी अयोध्या में हुआ था। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकड़ी' से को-राइटर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'ओमकारा' और 'कमीने' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। अभिषेक चौबे ने 'इश्किया' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।