Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir Consecration: धोती कुर्ता पहने अयोध्या पहुंचे रणबीर कपूर, नीली साड़ी में आलिया भट्ट का लुक वायरल

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:16 AM (IST)

    Ram Mandir Consecration अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इस एतिहासिक पल को लाइव देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे राम नग ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी. फोटो क्रेडिट- Instagram
    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी. फोटो क्रेडिट- Instagram

    HighLights

    1. आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
    2. अयोध्या के लिए रवाना हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
    3. धोती कुर्ता में नजर आए रणबीर कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Consecration: आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस एतिहासिक समारोह का हिस्सा कई नामी हस्तियां बनेंगी, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। इस ग्रैंड समारोह में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी शामिल होंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह कपल अयोध्या पहुंच चुका है। इससे पहले एयरपोर्ट से कपल का एक वीडियो सामने आया है।  

    अयोध्या के लिए रवाना हुए रणबीर-आलिया

    रविवार की सुबह कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं। रणबीर और आलिया के साथ ही 'सिंघम' डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी देखे गए। इस दौरान ये तीनों स्टार्स ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इनके एक साथ रवाना होने के साथ ही जिस बात ने सबसे ज्यादा किसी का ध्यान खींचा, वह थी इनकी पारंपरिक ड्रेस।

    धोती-कुर्ता में दिखे रणबीर

    अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए रवाना हुए रणबीर कपूर ने धोती-कुर्ता और शॉल पहनी थी, जिसमें वह खूब जंच रहे थे। वहीं, आलिया नीले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। इनके साथ आए रोहित शेट्टी ने व्हाइट कलर का कुर्ता पयजामा और उसके साथ जैकेट कैरी किया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    इस मुहूर्त में होगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

    प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में किया जाना है। 22 जनवरी को दोपहर 12.05 से शुरू होगा, जो 12 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है। अभिजीत मुहूर्त होने के कारण इस तारीख को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है।

    खबरें और भी

    ये सितारे भी होंगे शामिल

    अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के साथ ही साउथ स्टार्स और टीवी के कलाकारों को भी न्योता दिया गया है। इस कार्यक्रम में चिरंजीवी, राम चरण, चैकी श्रॉफ, कंगना रनोट, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया सहित कई सितारे पहुंचे हैं। 

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Consecration: 'हे भारत के राम, पधारो अपने धाम', प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम एंथम' तैयार, खुशी से झूमे फैंस