Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: मुंबई से अयोध्या नंगे पांव गये थे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय ने वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 02:24 PM (IST)

    Jackie Shroff In Ayodhya Ram Mandir राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़े फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड से शामिल होने वाले स्टार्स की लिस्ट म ...और पढ़ें

    नंगे पैर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे जैकी श्रॉफ, (X Image)
    नंगे पैर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे जैकी श्रॉफ, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी का दिन अयोध्या राम मंदिर के नाम रहा। इवेंट में देशभर से कई बड़ी हस्तियां पहुंची। अंबानी से लेकर बिड़ला तक, नामी बिजनेस टायकून ने समारोह में हिस्सा लिया। हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़े सितारे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचे।

    बॉलीवुड से शामिल होने वाले स्टार्स की लिस्ट में जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। एक्टर प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले भी मंदिर परिसर में साफ- सफाई करते हुए नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 'हर साल आऊंगा अयोध्या', प्राण प्रतिष्ठा में राम लला के दर्शन कर धन्य हुए रजनीकांत

    नंगे पैर अयोध्या पहुंचे जग्गू दादा

    जैकी श्रॉफ, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर बेहद खुश नजर आए। समारोह में जाने के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नंगे पैर पहुंचे।

    दिल जीत लेगी जैकी श्रॉफ की ये बात

    अयोध्या राम जन्मभूमि से जैकी श्रॉफ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक्टर कहते हुए नजर आए कि  "अगर सभी लोग अयोध्या नंगे पैर आते, तो क्या बात होती, राम के घर में जूतों की क्या जरुरत है।"

    विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो

    अयोध्या में जैकी श्रॉफ के साथ एक्टर विवेक ओबरॉय भी पहुंचे थे। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में जैकी श्रॉफ का एक वीडियो शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय ने वीडियो में बताया कि जग्गू दादा अयोध्या राम मंदिर बिना जूते के गए थे और वापस भी नंगे पैर लौटे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रणबीर कपूर से अमिताभ बच्चन तक, हाथों में इनविटेशन कार्ड लिए पहुंचे सितारे, लाइन में लगकर मंदिर में ली एंट्री

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    समारोह में शामिल हुए ये सितारे

    जैकी श्रॉफ और विवेक ओबेरॉय के अलावा अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कंगना रनोट, अनुपम खेर, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने और सुभाष घई समते कई सितारों ने हिस्सा लिया। वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से चिरंजीवी, रजनीकांत, राम चरण और सुमन भी शामिल हुए थे। इनके अलावा सिंगर सोनू निगम, अनु मलिक और शंकर महादेवन भी समारोह में शामिल हुए थे।