यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Setu New Poster: अक्षय कुमार की फिल्म का नया पोस्टर जारी, रोमांच से हैं भरपूर
Ram Setu New Poster राम सेतु फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलिन फर्नांडिस के अलावा नुशरत भरुचा की अहम भूमिका है। अब इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Setu New Poster: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म राम सेतु का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार के अलावा फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे है। इनमें जैकलिन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा शामिल है।
राम सेतु के पोस्टर में सभी को कुछ तलाश करते हुए देखा जा सकता है
राम सेतु के पोस्टर में सभी को कुछ तलाश करते हुए देखा जा सकता है। वहीं अक्षय कुमार के चेहरे पर चौंकाने वाली लुक है। वहीं जैकलिन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी तस्वीरों में कुछ सोचती नजर आ रही है। फिल्म निर्माता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, '25 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में राम सेतु।' राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा ने किया है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने अपनी आगामी फिल्म से पहला लुक किया जारी, कही ये बात
राम सेतु का नया ट्रेलर मंगलवार 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा
राम सेतु फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वहीं फिल्म का नया ट्रेलर मंगलवार 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित है। वह इसके पहले फिल्म रक्षाबंधन में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा और भी चार एक्ट्रेसेस की अहम भूमिका थी। फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित थी। अक्षय कुमार इसके पहले फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Anjali Arora Trolled: अंजलि अरोड़ा ने नया वीडियो किया रिलीज, ट्रोल ने कहा- एमएमएस वाला बेड...
अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है
अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। हालांकि उनकी पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। इसके चलते इस फिल्म से अक्षय कुमार को बहुत ही ज्यादा अपेक्षाएं हैं। यह फिल्म राम सेतु की खोज पर आधारित है। अक्षय कुमार बॉलीवुड की कई फिल्मों में कई प्रकार की भूमिकाएं निभा चुके है।
.jpg)