Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CID या Bigg Boss नहीं, इस शो को मिला था सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल का टैग, आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 24 Mar 2025 07:00 AM (IST)

    दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई तरह के शोज रोज टेलीकास्ट किए जाते हैं। ओटीटी जमाने में टीवी शोज ने अपनी पहचान खो दी है। एक वक्त था जब टीवी सीरीयल को काफी ...और पढ़ें

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो (Photo Credit- X)
    दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। World Most Watched TV Show: टेलीविजन ने कई सालों तक दर्शकों के मनरोंजन किया। मौजूदा समय में भले कई तरह के नए साधन आ गए हो मगर टीवी के लिए लोगों के मन में खास जगह हमेशा रही है। टीवी पर आने वाले शोज और सीरियल हमेशा ही टीआरपी लिस्ट की रेस में लगे रहते हैं।

    टीआरपी नबंर से ही पता चलता है कि आखिर किस सीरियल को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद और ना पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाना वाला सीरियल है। इस सीरियल का रिकॉर्ड आज तक कोई शो नहीं तोड़ पाया है।

    अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल

    जिस सीरियल की हम बात कर रहे हैं वो और नहीं बल्कि रामानंद सागार का रायामण था। जी हां, लगभग 36 साल पहले आए इस सीरियल को करीब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। टीआरपी लिस्ट में ये शो नबंर 1 पर बना रहता था। हिस्टोरिकल डेटा की माने तो साल 1988 में रायामण के एपिसोड जिसमें लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध होता है उसे करीब 7.7 करोड़ लोगों देखा था। इसके बाद से ही ये शो इंडिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया।

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि टीवी के इतिहास में अब तक रायमाण पर कई सीरियल बनाए जा चुके हैं। लेकिन रामानंद सागर का रामायण सीरियल जीतनी लोकप्रीयता कीस और शो को नहीं मिल सकी। इसके अलावा टीवी पर अब तक कई शोज ऐसे आए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है लेकिन इसके बाद भी वो रामायण का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने में कोई शो कामयाब नहीं हुआ है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Adolescence वेब सीरीज में क्या है खास? यूके PM, बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं हैरान; क्यों हो रही इसकी चर्चा

    ये शोज भी नहीं तोड़ पाए 'रामायण' का रिकॉर्ड

    रामायण के कई साल बाज टीवी पर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' काफी पॉपुलर हुआ था। मगर इसके भी खास रेटिंग नहीं मिल पाई थी। महाभारत को भी काफी पसंद किया गया लेकिन ये भी रामयाण जितनी रेटिंग नहीं ले पाने में नाकाम हुई थी। इसके अलावा बिग बॉस हाइएस्ट रेटिंग शो बना लेकिन इसकी रेटिंग भी रामायण से कम रही। वहीं एकता कपूर जो अपने सीरीयल के लिए काफी पॉपुलर रहती हैं, वो भी रामयण से पीछे रहीं।हालांकि अब टीवी पर कई शोज आ चुके हैं मगर उस तरह की पॉपुलैरिटी हासिल कर पाना हर शो के लिए आसान बात नहीं है। 

    ये भी पढ़ें- 130 करोड़ का बजट, अभिनेता ने ली 10 करोड़ की फीस, रिलीज होती ही कमा डाले 700 करोड़