विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में छोटे भाई 'भरत' का किरदार निभाएगा ये एक्टर? रणवीर सिंह संग कर चुका है काम

Published: Thu, 28 Mar 2024 05:19 PM (IST)

रामायण को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा करना बाकी है लेकिन लोगों का एक्साइटमेंट फिल्म के लिए अभीसे ...और पढ़ें

'रामायण' को मिला भरत ? (X Image)
'रामायण' को मिला भरत ? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर लगातार अपडेट आ रही हैं। हाल ही में फिल्म में कौशल्या और मंदोदरी के किरादर को लेकर एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए थे। वहीं, अब 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई भरत के किरदार को लेकर ताजा जानकारी आई है।

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश- रावण का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन लोगों का एक्साइटमेंट 'रामायण' के लिए सातवें आसमान पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने होली पर मचाया धमाल, पार्टी में झूमती हुई आईं नजर

'रामायण' को मिला भरत ?

'रामायण' से जुड़ा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के एआई जनरेटर भगवान राम, सीता और रावण के लुक भी वायरल हो चुके हैं। अब फिल्म को अपना भरत भी मिल गया है, जो एक पॉपुलर मराठी एक्टर हैं।

ये हैंडसम एक्टर बनेगा भरत

'रामायण' के भरत को लेकर ईटाइम्स ने जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी की फिल्म में मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे (Adinath Kothare) भरत का किरदार निभाएंगे, जो पहले रणवीर सिंह के साथ 83 में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का किरदार निभाया था। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कास्ट की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

साक्षी तंवर बनेंगी मंदोदरी ?

'रामायण' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि फिल्म रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभाने वाली हैं। हालांकि, पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने इसे अफवाह करार दिया। वहीं, एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक फोटो हाल ही में शेयर की थी, जिसके बाद कौशल्या के किरदार के लिए उन्हें कन्फर्म समझा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ramayana: 'रावण' की पत्नी 'मंदोदरी' बनेगी टीवी की ये बड़ी एक्ट्रेस, 'रामायण' में यश संग जमेगी जोड़ी ?

सनी देओल का 'रामायण' से जुड़ा नाम

'रामायण' की बाकी कास्ट की बात करें, तो अब तक कई एक्टर्स का नाम फिल्म से जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल का हनुमान और लारा दत्ता का नाम कैकेयी के रोल के लिए सामने आया। वहीं, रकुल प्रीत सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वो 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।