विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana: साई पल्लवी के सीता बनने पर क्यों छिड़ी बहस? पहले भी लुक और मेकअप को लेकर उठ चुके हैं सवाल

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:16 PM (IST)

नितेश तिवारी की 'रामायण' में साई पल्लवी के सीता के किरदार को लेकर उनके लुक पर बहस छिड़ गई है। ...और पढ़ें

रामायण में साई पल्लवी के लुक पर उठे सवाल/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायण में साई पल्लवी के लुक पर उठे सवाल/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. खुद को बाहरी से ज्यादा अंदर से खूबसूरत रखने में विश्वास 

  2. मेकअप और लुक को लेकर उठे सवालों पर बोली थीं साई 

  3. मां सीता के रूप में ट्रोलर्स को लगीं इंपरफेक्ट 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण जल्द ही वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी में जहां रणबीर भगवान राम, तो यश लंकापति रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी।

एक तरफ साउथ स्टार यश को जहां रावण के किरदार के लिए वाहवाही मिल रही है, तो वहीं साई पल्लवी को लेकर लगातार माता सीता की भूमिका के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। क्यों कुछ लोग लगातार मां सीता के रूप में एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं और खुद साई पल्लवी का इस पर क्या कहना है, चलिए बताते हैं।

क्यों साई पल्लवी को सही च्वाइस नहीं मान रहे लोग?

जब से लोगों के सामने रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का ट्रेलर आया था, तब से सोशल मीडिया पर एक वर्ग लगातार उन्हें मां सीता के रूप में गलत च्वाइस बता रहा था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हिंदी से ज्यादा ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस के घुंघराले बालों, चेहरे की बनावट और एक्ट्रेस के फेस पर मुहासों को लेकर आपत्ति जताई थी।

ट्रोल करने वाले कई लोगों का ये कहना था कि उन्होंने टीवी और किताबों में मां सीता की जो छवि देखी है, साई पल्लवी (Sai Pallavi उनसे जरा भी मेल नहीं खाती हैं। इसके साथ ही आलोचकों ने ये एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए ये भी कहा कि माता सीता को देख एक डिवाइन ब्यूटी का एहसास होता है, लेकिन साई पल्लवी को लेकर ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं हो रहा है।

Untitled design - 2026-10-30T160811.710

बिना मेकअप पहली बार परदे पर आई थीं साई पल्लवी

ये पहली बार नहीं है जब साई पल्लवी को उनके साधारण लुक और चेहरे पर मुहासे चर्चा का विषय बने हैं। साल 2015 में जब तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मी एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्म प्रेमम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तो उन्हें ये डर था कि उनके चेहरे पर मुहासों के लिए लोग उन्हें जज करेंगे।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था, "जब प्रेमम आई थी तो मुझे ये डर था कि लोग मेरे बिना मेकअप वाले लुक के लिए ट्रोल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने मलयालम सिनेमा में तहे दिल से अपनाया।"

'मेरे भी अपने डर हैं'-साईं पल्लवी

साई पल्लवी ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा, "प्रेमम में तो बिना मेकअप रह गई, लेकिन उसके बाद कई निर्देशक ने उनसे चेहरे पर थोड़ा मेकअप लगाने के लिए कहा। हालांकि, जब वह उनके सामने आईं, तो निर्देशक ने ये बोला कि बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि मैंने मेकअप किया है। जब गुस्से वाले सीन में मेरे गाल लाल हो जाते थे, तो वही शॉर्ट में लगता था। मुझे लगता है कि खूबसूरती कभी भी बाहरी लुक से डिफाइन नहीं किया जा सकता है, बल्कि आप अंदर से कैसे हैं, वो खूबसूरती को परिभाषित करता है।"

Untitled design - 2026-10-30T160928.652

किस चीज का दर्शकों पर पड़ता है असर?

साई पल्लवी ने उनके लुक पर पूछे जाने पर ये साफ बताया था कि उन्हें सिर्फ आंखों में आइलाइनर लगाने का शौक है, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उससे आंखे बड़ी लगती हैं। उसके अलावा मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को सिर्फ आपके किरदार से असर पड़ता है कि वह कितना प्रभावशाली है। जब मुझसे कोई मेरे मेकअप के बारे में पूछता है तो बिल्कुल समझ नहीं आता क्या बोलूं। मैं एक सिंपल लड़की हूं, जिसके चेहरे पर कील मुहासे हो सकते हैं।"

उन्होंने कॉस्मेटिक्स के ज्यादा इस्तेमाल की आलोचना करते हुए अपनी ही बहन का उदाहरण देते हुए ये भी कहा था कि वो ज्यादा रंग और खूबसूरती के चक्कर में वो फल फ्रूट भी खाती है, जो उसे कतई पसंद नहीं है। इसलिए साई पल्लवी ने खुद को वैसे ही अपनया है, जैसी वो है। ये उनकी निजी पसंद हैं।

खुद के विचारों को रखती हैं पवित्र

साई पल्लवी ने रामायण से जुड़े एक इवेंट में लुक और मेकअप से हटकर एक ऐसी बात बोली थी जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था। साई पल्लवी ने कहा था, "बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें इस तरह का किरदार निभाने का मौका मिलता है और मैं उनमें से हूं। भगवान की भूमिका अदा करना आसान नहीं होता है, ऐसे में मैं पूरी कोशिश करती हूं कि मेरे विचार बिल्कुल पवित्र रहे। मुझे इस किरदार से क्या मिला है ये मैं ही जानती हूं।"

Untitled design - 2026-10-30T161029.516

कब रिलीज होगी फिल्म रामायण?

रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा पार्ट अगली दीवाली आएगा।

यह भी पढ़ें- नितेश तिवारी की Ramayana में दिखाई देंगे ये 27 सितारे, रणबीर-यश समेत कौन निभा रहा है किसका किरदार?

यह भी पढ़ें- विदेशों में Ramayana की हुई 'जय-जयकार' , सोशल मीडिया पर आया Ranbir Kapoor की फिल्म का पहला रिव्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।