Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana Ban: 'आदिपुरुष' ही नहीं रामानंद सागर की रामायण पर भी लगी थी रोक, 'लक्ष्मण' ने बताई वजह

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 10:51 AM (IST)

    Ramayana Ban Controversy आदिपुरुष को लेकर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म के VFX से लेकर हनुमान जी के डायलॉग्स पर खूब विवाद हुआ। लेकिन ये ब ...और पढ़ें

    Ramayana Controversy Laxman Aka Sunil Lehri Revealed Like Adipurush Ramanand Sagar Show Was Ban for 2 Years/Twitter
    Ramayana Controversy Laxman Aka Sunil Lehri Revealed Like Adipurush Ramanand Sagar Show Was Ban for 2 Years/Twitter

    HighLights

    1. दो साल तक 'रामायण' के प्रसारण पर लगा था रोक
    2. रामानंद सागर को शूट करने पड़े थे तीन पायलट
    3. इस वजह से दो साल तक बैन हुई थी 'रामायण'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Ban Controversy : 'आदिपुरुष' को लेकर लगातार विवाद बढ़ ही रहा है। 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही बुरे VFX को लेकर चर्चा में थी।

    ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर विरोध तब बढ़ा, जब फिल्म थिएटर में रिलीज की गई। फिल्म को लेकर लगातार मेकर्स के बयानों ने ही उन्हें मुसीबतों में डाल दिया। पहले आदिपुरुष को 'रामायण' पर आधारित फिल्म बताया गया, लेकिन जब बाद में विरोध बढ़ा, तो मेकर्स ने अपनी मूवी को रामायण से प्रेरित बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।

    इस फिल्म की रिलीज के बाद रामानंद सागर की 'रामायण' से जुड़े एक्टर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'आदिपुरुष' की तरह ही रामानंद सागर की 'रामायण' पर भी दो साल की रोक लग गई थी।

    'रामायण' पर लगी थी दो साल तक रोक

    साल 1987 में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की रामायण 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने शो से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक मीडिया पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया कि उनके शो 'रामायण' के भी टेलीकास्ट के दौरान रामायण के मेकर्स को विरोध का काफी सामना करना पड़ा था।

    खबरें और भी

    एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि इस शो के रामानंद सागर ने तीन पायलट शूट किये थे, क्योंकि 'रामायण' का टेलीकास्ट करना मुश्किल हो रहा था। शो के टेलीकास्ट के अप्रूवल के लिए न तो दूरदर्शन के मालिक तैयार थे और न सरकार।

    माता सीता के ब्लाउज को लेकर हुई थी परेशानी

    सुनील लहरी ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि मिनिस्ट्री की तरफ से शो में माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया के कट स्लीव्स ब्लाउज को लेकर आपत्ति जताई थी, ये कहा गया था कि सीता शो में स्लीवलेस ब्लाउज नहीं पहन सकती हैं।

    सरकार के अलावा दूरदर्शन जिस पर शो का प्रसारण होना था, उन्होंने भी इसका विरोध करते हुए इसका प्रसारण करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में शो सीता के ब्लाउज को दोबारा डिजाइन किया गया और दो साल के बाद काफी जद्दोजहद करने के बाद रामानंद सागर की रामायण को प्रसारण करने की परमिशन दी गई।

    आपको बता दें कि इस शो के कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आज भी उनके द्वारा निभाए गए माता सीता और भगवान राम के किरदार के लिए खूब प्यार मिलता है।