'रामायणम्' को लेकर आया 'जटायु' का संदेश, रिलीज के पहले दिन जनता से की खास अपील
फिल्म रामायणम् जटायु की आवाज बनने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की रिलीज के मौके पर खास अपील की है।
-1793865469299_m.webp)
रामायणम् आज हुई रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आज से रिलीज हुई फिल्म रामायणम्
अनुपम खेर ने दी जटायु को आवाज
फिल्म को लेकर एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् (Ramayana) की चर्चा रिलीज को लेकर सिनेमाई गलियारे में हो रही है। खासतौर पर जिस तरह से अभिनेता अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है और फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभाई है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है।
इस बीच अनुपम खेर ने रामायणम् पार्ट-1 की रिलीज के पहले दिन एक खास संदेश साझा किया है और सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए जनता से अपील की है। आइए जानते हैं कि वेटरन एक्टर ने क्या कहा है-
रामायणम् को लेकर अनुपम खेर का मैसेज
आज से रामायणम् को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारे और फैंस इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में रामायणम् में जटायु की आवाज बनने वाले अनुपम खेर पीछे नहीं रहे हैं और उन्होंने ट्वीट कर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है-
यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया 4000 करोड़ की Ramayana का रिव्यू, रबि दुबे के किरदार पर रखी दो टूक राय

आज दुनिया भर में रामायणम् रिलीज हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले, जय श्री राम।
अनुपम खेर की हो रही है तारीफ
इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी भी दी है कि रामायणम् के सूत्रधार और जटायु को अपनी बुलंद आवाज देने के लिए उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। देश और विदेश के अलग-अलग लोग उनको मैसेज और कॉल करके बधाइयां दे रहे हैं, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
जय श्री राम!😍🕉🙏 आज दुनिया भर में रामायण रिलीज़ हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले। जय श्री राम!❤️🕉🙏 #Ramayana @iamnamitmalhotra @ramayanamovie
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 5, 2026
क्लाईमैक्स में जटायु वर्सेज रावण
अगर आप भी रामायणम् देखने को प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा स्पॉयलर देते हुए आपको बता दें कि मूवी के क्लाईमैक्स में रावण (Yash) और जटायु (Anupam Kher) के बीच फेस ऑफ दिखाया है, जो सिनेमाघरों में एक अद्भुत नजारा पेश करता है। ये सीन इतना भव्य और बेहतरीन है, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- रामायणम् में दिखी Sunny Deol के हनुमान 'अवतार' की पहली झलक, बुलंद आवाज में गूंजा 'जय श्री राम' का नारा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।